लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: बीजद उम्मीदवार महारथी पिपली उपचुनाव में 5,140 मतों से आगे

By भाषा | Updated: October 3, 2021 12:30 IST

Open in App

पुरी (ओडिशा), तीन अक्टूबर बीजू जनता दल (बीजद) उम्मीदवार रुद्र प्रताप महारथी पुरी जिले की पिपली विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए रविवार को जारी मतगणना के चौथे दौर के समापन के बाद अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार अश्रित पटनायक से 5,140 मतों से आगे चल रहे हैं।

महारथी को 16,968 मत मिले, जबकि पटनायक को 11,828 मत मिले और कांग्रेस उम्मीदवार बिश्वकेशन हरिचंदन महापात्रा को 1,382 वोट मिले।

चौथे दौर की मतगणना के समापन तक 30,913 मतों की गिनती की गई, जिनमें से 184 लोगों ने नोटा (उपरोक्त में से कोई नहीं) का विकल्प चुना।

अक्टूबर 2020 में बीजद विधायक प्रदीप महारथी के निधन के बाद लगभग एक साल तक सीट खाली रहने के बाद यहां उपचुनाव के लिए 30 सितंबर को मतदान हुआ था। निर्वाचन आयोग ने विभिन्न कारणों से तीन बार उपचुनाव को रद्द या स्थगित कर दिया था। इस उपचुनाव में 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। उपचुनाव में 2.29 लाख से अधिक मतदाताओं में से लगभग 78.24 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इस उपचुनाव के लिए कुल 25 दौर की मतगणना होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो