लाइव न्यूज़ :

सत्तारूढ़ और विपक्षी विधायकों के एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी के कारण ओडिशा विधानसभा स्थगित

By भाषा | Updated: December 7, 2021 14:32 IST

Open in App

भुवनेश्वर, सात दिसंबर सत्तारूढ़ बीजू जनता दल और विपक्षी दलों - भाजपा और कांग्रेस - दोनों के सदस्य मंगलवार को ओडिशा विधानसभा में अध्यक्ष की कुर्सी के समीप पहुंच गए और एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की जिससे विधानसभा अध्यक्ष एस एन पात्रो को शाम चार बजे तक कार्यवाही स्थगित करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

प्रश्नकाल के लिए सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सभी दलों के सदस्य एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। कालाहांडी महिला शिक्षक अपहरण और हत्या मामले में मुख्य आरोपी के साथ कथित संबंध के लिए विपक्षी भाजपा सदस्य सदन के बीचों-बीच घंटा बजाने लगे वहीं कांग्रेस सदस्यों ने नारेबाजी की और गृह राज्य मंत्री डीएस मिश्रा को हटाने और गिरफ्तार करने की मांग की।

सत्तारुढ़ बीजद सदस्य भी इसमें शामिल हो गए जब उन्होंने विपक्षी सदस्यों पर 'गंगा जल' छिड़का और अपने अहंकार को त्यागकर चर्चा के लिए आने को कहा। यह पहली बार है जब ट्रेजरी बेंच के सदस्यों ने सदन के बीचों-बीच प्रदर्शन किया।

सदन में घंटे की आवाज और नारों की गूंज के कारण, अध्यक्ष एस एन पात्रा ने बीजद सदस्यों सहित अन्य सदस्यों से अपनी सीटों पर लौटने की बार-बार की अपनी अपील का असर न होने के बाद कार्यवाही स्थगित कर दी।

यह लगातार छठे दिन है जब विधानसभा अध्यक्ष द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में कोई नतीजा नहीं निकलने के बाद कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

अध्यक्ष ने महिला शिक्षिका हत्याकांड पर विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव की स्वीकार्यता पर चर्चा के लिए कांग्रेस का नोटिस स्वीकार कर लिया था। संसदीय कार्य मंत्री बी के अरुखा मुख्यमंत्री की ओर से बहस का जवाब देने वाले थे, जो गृह विभाग के प्रभारी भी हैं। लेकिन सदन की कार्यवाही शाम चार बजे तक स्थगित होने के कारण चर्चा नहीं हो सकी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे