लाइव न्यूज़ :

ओडिशा ने तीन नए इको पर्यटन स्थलों को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: November 18, 2021 19:06 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 18 नवंबर ओडिशा सरकार ने राज्य में तीन नए इको पर्यटन स्थलों को स्थापित करने और उन्हें संचालित करने के लिए समुदाय-आधारित प्रबंधन (सीबीएम) दृष्टिकोण को अपनाने का निर्णय लिया है, क्योंकि यह आदिवासी परिवारों के लिए आय उत्पन्न करने में सफल रहा है।

एक सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्य सचिव सुरेश चंद्र महापात्र ने ऑनलाइन बैठक के दौरान औद्योगिक अवसंरचना विकास निगम को लोकप्रिय इको पर्यटन केंद्रों के पास गैर-वन भूखंडों का अधिग्रहण करने और उन्हें पर्यटन और आतिथ्य इकाइयों में विकसित करने के लिए कहा।

विज्ञप्ति के मुताबिक, उन्होंने बैठक में कहा, “सीबीएम ने कई लोगों को वैकल्पिक और स्थायी आजीविका प्रदान की है, जो अन्यथा जंगल पर निर्भर थे। इसने लोगों को सशक्त भी बनाया है और उनमें जंगल और वन्य जीवन के प्रति अपनेपन की भावना का संचार किया है।”

कोरापुट जिले में ओडिशा की सबसे ऊंची पर्वतीय चोटी देवमाली के पास, कंधमाल जिले में कर्लापट वन्यजीव अभ्यारणय के पास और मयूरभंज में नवाना घटी में इन नए इको स्थलों को मंजूरी दी गई है जहां पर रात में रुकने की व्यवस्था होगी।

वन्यजीव प्रधान मुख्य वन संरक्षक शशि पॉल ने कहा कि 2016 में सीबीएम मॉडल की शुरुआत के बाद से ओडिशा के 18 जिलों में 47 इको पर्यटन स्थलों को शुरू किया गया है।

उन्होंने कहा कि इसने इन जिलों में आदिवासी परिवारों की आय में बढ़ोतरी की है।

सीबीएम मॉडल के तहत, इको- स्थल से होने वाले राजस्व का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा स्थल का प्रबंधन करने वाले संबंधित समुदायों के सदस्यों के साथ साझा किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं