लाइव न्यूज़ :

ओडिशा ने कोविड-19 से मृत 17 पत्रकारों के परिजन के लिए 2.55 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि मंजूर की

By भाषा | Updated: July 24, 2021 14:34 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 24 जुलाई ओडिशा सरकार ने कोविड-19 की वजह से जान गंवाने वाले राज्य के 17 श्रमजीवी पत्रकारों के परिजनों के लिए 2.55 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि को मंजूरी दी है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को इस संबंध में सूचना एवं जनसंपर्क (आई एंड पीआर) विभाग द्वारा पेश एक प्रस्ताव को मंजूरी दी। संक्रमण से मरने वाले राज्य के 17 श्रमजीवी पत्रकारों में से प्रत्येक के परिवार के लिए 15-15 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

जिन पत्रकारों के परिवारों के लिए अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है, उनमें भुवनेश्वर के चार पत्रकार शामिल हैं। इनमें ‘जी ओडिशा’ के मानस जयपुरिया, बसंत दास (फ्रीलांस), बिजयन लक्ष्मी मोहंती (अजिकाली), प्रीतिमन महापात्रा (टाइम्स ऑफ इंडिया) के नाम शामिल हैं। बोलनगीर के तीन पत्रकार शुभ्रांशु शेखर मिश्रा (संबाद), जतेश चंद्र खमारी (संबाद) और कैलाश चंद्र साहू (प्रगतिवादी) के नाम भी सूची में हैं। इसी तरह गंजम जिले से गोबिंद बेहरा (टीवी न्यूज 6 वेब), प्रदीप किशोर साहू (संबाद), किशोर चंद्र दास (समाज), नरेश कुमार बेहरा (ओडिशा फाइल्स), रत्नाकर मोहराणा (कलिंग ज्योति), नंदिनी, निलय रंजन पटनायक, (ब्लॉक कॉरस्पॉन्डेंट) करुणाकर साहू (अनुपम भारत) के परिवार के सदस्यों को भी यह लाभ मिलेगा। इसके अलावा, कालाहांडी से भानुप्रकाश रथ (नक्षत्र टीवी) के परिजनों और जाजपुर जिले के अशोक कुमार साहू (मंथन) और प्रवत कुमार राउतरे (लोक संपर्क) को सहायता मिलेगी।

यह वित्तीय सहायता पत्रकार कल्याण कोष से इन पत्रकारों के परिजनों को दी जाएगी। सूत्रों ने बताया कि कुछ ऐसे मामले सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को प्राप्त हुए हैं, जिनका उचित सत्यापन के बाद भुगतान किया जाएगा। एक अधिकारी ने बताया कि जिला स्तर पर आवश्यक जांच के बाद अनुग्रह राशि के वितरण के लिए पात्र आवेदनों पर विचार किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर किए बड़े हमले, 25 से अधिक लोगों की मौत?, जवाब में ईरान ने इजराइल और पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए