लाइव न्यूज़ :

ओडिशा ने केंद्र से निजी अस्पतालों की तरफ से नहीं लिए गए टीके की 17 लाख खुराक उसे देने की अपील की

By भाषा | Updated: July 3, 2021 01:08 IST

Open in App

भुवनेश्वर, दो जुलाई ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को केंद्र से अपील की कि वह जून और जुलाई के महीने में राज्य के निजी अस्पतालों द्वारा नहीं ली गई कोविड-19 टीकों की करीब 17 लाख खुराकों को उसे आवंटित कर दे।

ओडिशा राज्य में निजी अस्पतालों को आवंटित टीकों की बड़ी मात्रा गंवा रहा है क्योंकि केंद्र ने सरकार और निजी अस्पतालों के बीच 75:25 के अनुपात में टीके का वितरण किया है।

ओडिशा के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी के महापात्रा ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव को लिखे पत्र में कहा, “आपसे निजी अस्पतालों के हिस्से की जून की शेष 8,59,060 खुराकें और जुलाई में बची 8,60,140 खुराकें को राज्य सरकार को आवंटित करने का आग्रह किया जाता है ताकि हमारा राज्य अनुचित रूप से घाटे में न रहे।”

महापात्रा ने पत्र में इस बात का भी जिक्र किया कि ओडिशा में निजी अस्पताल बहुत कम हैं और यह राज्य के स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र का महज पांच प्रतिशत है, ऐसे में, ऐसा संदेह है कि मौजूदा दिशा-निर्देशों के मुताबिक, ओडिशा निजी क्षेत्रों को आवंटित 25 प्रतिशत टीके के अपने आनुपातिक हिस्से को खो देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह