लाइव न्यूज़ :

ओडिशा ने समाचार पत्र ‘हॉकर’ के लिए सामाजिक सुरक्षा योजना की घोषणा की

By भाषा | Updated: November 30, 2021 21:51 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 30 नवंबर लोगों तक खबरें पहुंचाने और उन्हें सूचना देने में समाचार पत्र ‘हॉकर’ के योगदान को स्वीकार करते हुए ओडिशा सरकार ने उनके लिए मंगलवार को सामाजिक सुरक्षा योजना की घोषणा की।

एक बयान के मुताबिक, समाचार पत्र ‘हॉकर’ की दुघर्टना में मौत होने पर उसके परिजनों को दो लाख रुपये तथा प्राकृतिक मौत होने पर एक लाख रुपये मिलेंगे।

बयान में कहा गया है कि ‘हॉकर’ खबरें और सूचनाएं पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं और वे गर्मी, बारिश, सर्दी में सूरज निकले से पहले ही अपना काम शुरू कर देते हैं। उसके मुताबिक, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने समाचार पत्र ‘हॉकर’ के लिए एक सामाजिक सुरक्षा योजना शुरू की है।

योजना के मुताबिक, दुर्घटना में विकलांग होने पर ‘हॉकर’ को 40 हजार रुपये से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक मिल सकते हैं जो उसकी विकलांगता की स्थिति पर निर्भर करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच