लाइव न्यूज़ :

ओडिशा ने पृथक-वास के आदेश में संशोधन किया, कोविड-19 के 86 नए मामले

By भाषा | Updated: February 27, 2021 15:15 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 27 फरवरी ओडिशा सरकार ने शनिवार को कहा कि संक्रमण के लिहाज से ज्यादा जोखिम वाले पांच राज्यों से विमान या ट्रेन से आने पर लोगों को सप्ताह भर घर पर पृथक-वास में रहना होगा। राज्य में कोविड-19 के 86 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 3,37,104 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य और परिवार कल्याण) पी के महापात्र ने जिला प्रशासन और अन्य के लिए शुक्रवार को जारी निर्देश में आंशिक संशोधन किया। इसमें स्पष्ट किया गया है कि एहतियाती कदम 12 राज्यों के बजाए ज्यादा जोखिम वाले पांच राज्यों से आने वाले यात्रियों तक सीमित होगा।

संक्रमण के लिहाज से ज्यादा जोखिम वाले पांच राज्यों-महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से ट्रेन और विमान से आने पर लोगों के लिए सप्ताह भर पृथक-वास में रहना जरूरी होगा।

महापात्र ने कहा कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और हालात के मुताबिक सरकार भविष्य में उच्च जोखिम वाले राज्यों की श्रेणी में अन्य राज्यों को भी शामिल करने पर विचार कर सकती है।

उन्होंने कहा कि उच्च जोखिम वाले पांच राज्यों से आने वालों को सात दिन पृथक-वास में रहना जरूरी होगा।

राज्य सरकार ने शुक्रवार के अपने आदेश में 12 राज्यों - महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से आने वाले लोगों के लिए सात दिन पृथक-वास में रहना जरूरी कर दिया था।

ओडिशा में पिछले 24 घंटे में 21 जिलों से कोविड-19 के 86 नए मामले आए। राज्य में 673 उपचाराधीन मामले हैं जबकि 3,34,463 लोग ठीक हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह