लाइव न्यूज़ :

ओडिशा ने 500 तक लोगों के जमा होने की अनुमति प्रदान की

By भाषा | Updated: January 30, 2021 18:00 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 30 जनवरी कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में कमी के बीच ओडिशा सरकार ने शनिवार को आंगनवाड़ी केंद्रों को दोबारा खोले जाने और 500 तक लोगों के जमा होने की अनुमति प्रदान की। हालांकि, इस दौरान कोविड-19 सुरक्षा उपायों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना होगा। एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

इसके मुताबिक, शिक्षा विभाग को नौवीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूल दोबारा खोलने के संबंध में तारीख पर निर्णय लेने को भी कहा गया है।

प्रशासन ने सिनेमाघरों को भी केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया के तहत संचालन शुरू करने की अनुमति दी है।

यह ढील राज्य सरकार की अनलॉक प्रक्रिया का हिस्सा है जोकि फरवरी अंत तक प्रभावी रहेगी।

अधिसूचना के मुताबिक, सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 500 की संख्या तक लोग शामिल हो सकते हैं जिसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।

आंगनवाड़ी केंद्रों को एक फरवरी से खोला जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र