लाइव न्यूज़ :

ओडिशा ने फार्मासिस्टों को कुछ रोगों के लिए दवाइयां लिखने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: September 23, 2021 16:03 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 23 सितंबर ओडिशा में चिकित्सकों की कमी के मद्देनजर मरीजों को होने वाली परेशानियों पर गौर करते हुए राज्य सरकार ने कुछ अस्पतालों में चिकित्सकीय परामर्श और कुछ रोगों के लिए दवाइयां लिखने की फार्मासिस्टों को अनुमति देने का फैसला किया है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 2003 के अपने आदेश में संशोधन करते हुए एक नये निर्देश में फार्मासिस्टों से एक चिकित्सक वाले अस्पतालों में मामूली रोगों के लिए दवाइयां देने का अनुरोध किया है।

पंचव्याधि चिकित्सा योजना के तहत उपचार करने वाले चिकित्सक की अनुपस्थिति में फार्मासिस्ट बुखार, पेचिश, उल्टी, सिरदर्द, पेटदर्द के लिए अब तक दवाइयां बता सकते थे।

संशोधित आदेश में फार्मासिस्टों को मलेरिया, ऊपरी श्वसन तंत्र में संक्रमण, खुजली, दाद, डायरिया सहित अन्य रोगों के लिए नुस्खा बताने की अनुमति दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह