लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: दुल्हन के प्रेमी संग फरार होने के बाद दुल्हे ने दुल्हन की नाबालिग बहन से की शादी

By भाषा | Updated: February 18, 2021 20:23 IST

Open in App

भवानीपटना, 17 फरवरी ओडिशा के कालाहांडी जिले में इंतजार कर रहे दूल्हे को छोड़कर एक दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई, जिसके बाद उसकी 15 वर्षीय छोटी बहन की शादी दूल्हे के साथ हो गई।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि बाल-विवाह गैरकानूनी है इसीलिए पुलिस ने लड़की को उसके ससुराल में रहने की अनुमति नही दी।

अधिकारी ने कहा कि जयपटना पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में मालपाड़ा गांव की दुल्हन मंगलवार शाम को 26 वर्षीय दूल्हे के साथ शादी से कुछ घंटे पहले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई जिसके बाद उसके माता-पिता उसकी नाबालिग बहन की दूल्हे से शादी करने को राजी हो गए।

कालाहांडी जिला बाल संरक्षण अधिकारी सुकांति बेहरा ने बताया कि कक्षा 10 की परीक्षा की तैयारी कर रही बच्ची को छुड़ाकर उसके भाई को सौंप दिया गया।

उन्होंने कहा कि दुल्हन के माता-पिता और दूल्हे के परिवार को इस बात की जानकारी नहीं थी कि बाल विवाह गैरकानूनी है।

सीडीपीओ ने कहा कि लड़की ने अपने माता-पिता के घर में रहने और परीक्षा में बैठने का विकल्प चुना ।

बेहरा ने कहा,‘‘दोनों परिवारों के लिए एक परामर्श सत्र का आयोजन किया गया था। उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। वे 18 वर्ष की विवाह योग्य आयु प्राप्त करने से पहले लड़की की शादी को गंभीरता से नहीं लेने पर सहमत हुए।”

अधिकारी ने कहा कि घटना के बारे में पूछे जाने पर लड़की के पिता ने दावा किया कि वह साथियों के दबाव के कारण अपनी छोटी बेटी की शादी कराने के लिए सहमत हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग