लाइव न्यूज़ :

ओडिशा ने एक करोड़ लोगों को कोविड रोधी टीके की पहली खुराक लगाई

By भाषा | Updated: July 4, 2021 21:34 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 14 जुलाई ओडिशा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके महापात्रा ने कहा कि राज्य ने अपनी साढ़े चार करोड़ की आबादी में से एक करोड़ से अधिक लोगों को कोविड रोधी टीके की पहली खुराक लगाने की उपलब्धि रविवार को हासिल कर ली है।

कोविन पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, राज्य में 1,00,06,081 लोगों को टीके की पहली खुराक लगा दी गई है जबकि 22,10,303 लोगों को टीके की दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं।

कुल 1,22,16,384 खुराकें लगाई जा चुकी हैं जिनमें से 1,07,32,924 खुराकें कोविशील्ड की हैं जबकि 14,83,090 खुराकें कोवैक्सीन की हैं। ओडिशा में 16 जनवरी को देश के अन्य हिस्सों के साथ ही टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ट्विटर पर कहा, “ हम अपनी पात्र आबादी के सार्वभौमिक टीकाकरण की दिशा की ओर बढ़ रहे हैं। हम इसे मुमकिन बनाने के लिए ओडिशा के लोगों और हमारे समर्पित स्वास्थ्य कर्मियों का आभार जताते हैं।”

खुर्दा जिला, जिसका राजधानी भुवनेश्वर हिस्सा है, वहां पर सबसे ज्यादा टीकाकरण हुआ है। जिले में 12,15,321 लोगों को पहली खुराकें दी जा चुकी हैं जबकि 5,66,807 लोगों को दोनों खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

राज्य में रविवार को 163 केंद्रों पर 14,814 लोगों को टीका लगाया गया है।

इस बीच ओडिशा की राजधानी शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण करने वाला देश का पहला नगर बनने जा रहा है। भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) पात्र लोगों को 31 जुलाई तक दूसरी खुराक लगाने की योजना बना रहा है।

बीएमसी आयुक्त एसके सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने ऑनलाइन स्लॉट बुक करके पहली खुराक लगवाई थी, उन्हें 31 जुलाई तक दूसरी खुराक लगा दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे