ओडिशा: पर्यावरण संरक्षण के लिए 60 वर्षीय हरित कार्यकर्ता प्रतिदिन कर रहे हैं 10 किमी पदयात्रा

By भाषा | Updated: June 17, 2021 19:29 IST2021-06-17T19:29:59+5:302021-06-17T19:29:59+5:30

Odisha: 60-year-old green activist is doing 10 km padyatra every day for environmental protection | ओडिशा: पर्यावरण संरक्षण के लिए 60 वर्षीय हरित कार्यकर्ता प्रतिदिन कर रहे हैं 10 किमी पदयात्रा

ओडिशा: पर्यावरण संरक्षण के लिए 60 वर्षीय हरित कार्यकर्ता प्रतिदिन कर रहे हैं 10 किमी पदयात्रा

बेरहामपुर (ओडिशा), 17 जून ओडिशा के गंजाम जिले में 60 वर्षीय एक हरित कार्यकर्ता पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए प्रतिदिन 10 किमी पदयात्रा कर रहे हैं।

हरित कार्यकर्ता सुधीर कुमार राउत ने बताया कि उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस दिवस के दो दिनों बाद सात जून को पदयात्रा की शुरूआत की थी और यह एक महीने तक जारी रहेगी। कुर्ता-पायजामा पहने और सिर पर गमछे से पगड़ी बांध कर वह प्रतिदिन सुबह शहर में अपने अभियान के लिए निकल पड़ते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हर दिन वह अलग-अलग मार्ग पर निकलते हैं। ’’

कार्यकर्ता ने कहा, ‘‘पदयात्रा का उद्देश्य धरती माता को बचाने के लिए लोगों के बीच जागरूकता फैलाना है। बड़े पैमाने पर पौधारोपण, प्रदूषण से जल स्रोतों का बचाव कर और एक बार उपयोग में लाये जाने वाले प्लास्टिक से छुटकारा पाकर यह संभव हो सकता है। ’’

उनकी इस पहल में उनके कुछ मित्रों ने मदद करने की पेशकश की थी लेकिन उन्होंने मना कर दिया था।

वह आर्यभट्ट फाउंडेशन के संस्थापक हैं जो पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में काम करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Odisha: 60-year-old green activist is doing 10 km padyatra every day for environmental protection

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे