लाइव न्यूज़ :

ओड़िशा: आवासीय स्कूल की 29 लड़कियां हॉस्टल से हुई लापता, ये है वजह

By भाषा | Updated: January 28, 2019 05:38 IST

गजपति जिला कल्याण अधिकारी (डीडब्ल्यूओ) संतोष रथ ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं और इसके बाद ही असल वजह का पता चलेगा।

Open in App

ओडिशा के गजपति जिले में सरकार द्वारा चलाए जा रहे एक आवासीय स्कूल की कम से कम 29 छात्राओं ने शनिवार को अपना-अपना होस्टल छोड़ दिया। गजपति जिले के अंतराबा में मोहन ब्लॉक के अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति विकास द्वारा संचालित स्कूल में यह घटना हुई।

गजपति के जिलाधीश अनुपम शाह ने रविवार को कहा, ‘‘हम लड़कियों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि अभी तक लड़कियों के हॉस्टल छोड़ने की असल वजह का पता नहीं चल पाया है। ऐसा संदेह है कि छात्राएं ‘‘कई मुद्दों को लेकर स्कूल प्रशासन से खुश’’ नहीं थीं।

गजपति जिला कल्याण अधिकारी (डीडब्ल्यूओ) संतोष रथ ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं और इसके बाद ही असल वजह का पता चलेगा।

हालांकि डीडब्ल्यूओ ने कहा कि छात्राओं ने हाथ से लिखा एक पत्र छोड़ा है जिसमें कहा गया है कि कुछ मुद्दों के संबंध में स्कूल के कुछ शिक्षक उनके साथ सहयोग नहीं कर रहे हैं जिसके बाद उन्हें हॉस्टल छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा और वह इस मामले को जिलाधीश के संज्ञान में लाना चाहती हैं।

इस बीच, स्कूल के हेडमास्टर मनोज रथ ने कहा कि छात्राओं की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए स्कूल के कर्मचारियों को उन छात्राओं के घर भेजा गया है।

सूत्रों ने बताया कि नौंवी कक्षा की ये लड़कियां रविवार को सुबह तिकिलिपारा गांव के समीप देखी गई थीं लेकिन उसके बाद उनका कोई अता-पता नहीं है। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा