लाइव न्यूज़ :

ओडिशा : गोपालपुर के विधायक के घर से 1,440 ग्राम सोना, 24 लाख रुपये का गले का हार जब्त

By भाषा | Updated: October 18, 2021 16:32 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 18 अक्टूबर भ्रष्टाचार रोधी सतर्कता अधिकारियों ने गोपालपुर के विधायक प्रदीप पाणिग्रही के घर की तलाशी के बाद 1,440 ग्राम सोना और 24.25 लाख रुपये का एक डिजाइनर गले का हार जब्त किया है।

सतर्कता विभाग ने पाणिग्रही, उनके रिश्तेदार और सहयोगियों के घरों में 23 घंटे तक चली तलाशी के बाद एक बयान में कहा, ‘‘तलाशी के दौरान डॉ. प्रदीप कुमार पाणिग्रही के घर से 1,440 ग्राम सोना और 24.25 लाख रुपये का एक डिजाइनर गले का हार मिला, जिन्हें जब्त किया गया है।’’

बयान में कहा गया है कि इन्हें कुर्क करने के कदम उठाए जा रहे हैं। पाणिग्रह और उनके परिवार के सदस्यों के बैंक खाते से लेन-देन पर रोक लगाने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं।

अधिकारियों ने कहा, ‘‘तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों की सतर्कता विभाग की वित्तीय शाखा के अधिकारियों, पेशेवर चार्टर्ड अकाउंटेंट और बैंकिंग सलाहकारों से जांच करायी जाएगी। सतर्कता विभाग की साइबर शाखा तलाशी के दौरान मिले सभी इलेक्ट्रॉनिक सबूत/दस्तावेजों की जांच करेगी।’’

इससे पहले, लोकायुक्त के निर्देश पर चार अक्टूबर को पाणिग्रही के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था। रविवार को भुवनेश्वर और गंजाम जिलों में 15 स्थानों पर तलाशी ली गयी थी।

अधिकारी ने बताया कि छापे के दौरान जमीन, आभूषण खरीदने से संबंधित दस्तावेज, बैंक पासबुक, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य सामान जब्त किए गए। सतर्कता निदेशालय ने गैरकानूनी रूप से संपत्ति अर्जित करने के आरोप पर पिछले साल गोपालपुर के विधायक की संपत्ति का गुप्त तरीके से सत्यापन किया था और उनके खिलाफ नौ दिसंबर 2020 को लोकायुक्त के समक्ष शिकायत दर्ज करायी थी। सतर्कता शाखा को इस मामले की जांच करने का निर्देश दिया गया था।

जांच में पता चला कि पाणिग्रही ने 24 मई 2009 से 30 नवंबर 2020 के बीच जन सेवक के तौर पर गैरकानूनी रूप से संपत्ति अर्जित की। सतर्कता शाखा ने इस साल 28 मई को लोकायुक्त को जांच रिपोर्ट सौंपी थी।

कभी मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी रहे पाणिग्रही को सतर्कता शाखा ने नौकरियां देने के झूठे वादे करके लोगों से धोखाधड़ी करने के एक मामले में गिरफ्तार किया था। छप्पन वर्षीय विधायक करीब सात महीने तक जेल में रहे और उन्हें इस साल जून में जमानत पर रिहा किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू