लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: बिजली के तार के संपर्क में आने से बस में आग लगी, 6 की मौत, 40 लोग घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2020 16:59 IST

गंजम जिले के ब्रह्मापुर में एक बस 11KV बिजली के तार की चपेट में आ जाने से 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 लोग से अधिक लोग घायल हो गए।

Open in App

ओडिशा में रविवार (09 फरवरी) को दर्दनाक हादसा हुआ। गंजम जिले के ब्रह्मापुर में एक बस 11KV बिजली के तार की चपेट में आ जाने से 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 लोग से अधिक लोग घायल हो गए। हालांकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस ने बताया कि जंगलपाडु से चिकरादा जा रही यह बस 11 किलो वॉट की बिजली की ट्रांसमिशन लाइन के संपर्क में आ गई। फलस्वरूप में बस में आग लग गयी और लोग हताहत हुए।

इस बस से लोग एक नज़दीकी गांव में सगाई समारोह में शिरकत करने जा रहे थे। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने बस के अंदर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। पुलिस और दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने यात्रियों को बचाया।

घायलों को ब्रह्मपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्य दमकल अधिकारी सुकंत सेठी ने बताया कि आग को बुझा दिया गया है और पारेषण लाइन से बिजली की आपूर्ति काटकर गाड़ी के अंदर से सभी लोगों को निकाल लिया गया है।

टॅग्स :ओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए