ओडिशा: पुलिस हिरासत में फांसी पर झूल गया एक माओवादी, मल्कानगिरि पुलिस ने कल 12 लोगों को किया था गिरफ्तार
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 28, 2017 13:56 IST2017-12-28T13:41:19+5:302017-12-28T13:56:04+5:30
बीते दो दिनों में उड़ीसा के मैथिली, कालीमेला और चित्रकोंडा इलाकों में माओवादियों को उनके ठिकानों से गिरफ्तार किया गया।

ओडिशा: पुलिस हिरासत में फांसी पर झूल गया एक माओवादी, मल्कानगिरि पुलिस ने कल 12 लोगों को किया था गिरफ्तार
ओडिशा के मल्कानगिरी जिले में पुलिस अधीक्षक ऑफिस के बाथरूम में एक माओवादी फांसी पर झूल गया। बुधवार मल्कानगिरि पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 12 माओवादियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस हिरासत में मौत से सवाल उठने शुरू हो चुके हैं।
Odisha: 1 of the 12 Maoists who were arrested by Malkangiri police yesterday, found hanging in bathroom inside SP office
— ANI (@ANI) 28 December 2017
माओवादियों की गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक जगमोहन मीणा ने गिरफ्तारी के बात बुधवार को बताया था ,बीते दो दिनों में जिले के मैथिली, कालीमेला और चित्रकोंडा इलाकों में माओवादियों को उनके ठिकानों से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया, गिरफ्तार माओवादियों के अक्टूवर में कालीमेला में दाम्बारु नायक (53), 15 दिसंबर को मैथिली इलाके में मुया कबासी (27) और 19 दिसंबर को चित्रकोंडा क्षेत्र में साधू खेमुंडु (45) की हत्या में शामिल होने का संदेह है।
उन्होंने कहा माओवादियों ने पुलिस के मुखबिरों के संदेह में कथित तौर पर इनकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि जिले में और भी माओवादियों को पकडने के प्रयास किए जा रहे हैं।