लाइव न्यूज़ :

समझदार और सोशल होते हैं अक्टूबर में जन्मे लोग, जानें इनसे जुड़ी रोचक बातें

By रुस्तम राणा | Updated: October 4, 2021 12:24 IST

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, हर किसी व्यक्ति का जन्म किसी खास तिथि एवं नक्षत्र में होता है। जन्म कालीन ग्रह-नक्षत्र की स्थिति का बहुत बड़ा प्रभाव उस व्यक्ति के व्यक्तित्व और स्वभाव, रंग-रूप, शरीर की बनावट आदि पर पड़ता है।

Open in App
ठळक मुद्देये प्रबंधन को महत्व होता है। ये अपनी हर एक चीज को व्यवस्थित तरीके से देखना चाहते हैं। इनके चेहरे को देखकर इनकी उम्र का पता लगाना मुश्किल होता है।

यह अक्टूबर का महीना चल रहा है और इस महीने कई लोगों का जन्मदिन मनाया जाता है। इस महीने जन्म लेने वाले जातकों का स्वभाव और व्यक्तित्व अन्य माह में जन्में जातकों से भिन्न होता है। हम जानेंगे कि अक्टूबर माह में जन्म लेने वाले जातक कैसे होते है? इनके गुण-दोष क्या हैं?

अक्टूबर माह में जन्म लेने वाले स्मार्ट, समझदार और सामाजिक मिलन का भाव रखने वाले होते हैं। इस महीने जन्म लेने वाले भीड़ से अलग अपनी पहचान बनाने में सफल होते हैं। इनमें लोगों को परखने की क्षमता होती है। ये लोग बहुत जल्दी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचते बल्कि सभी पहलू को सोचकर अपनी राय बनाते हैं। 

यह अपने रुचिकर विषयों में गहरी समझ रखते हैं। अपने प्रेमपूर्ण व्यवहारा से ये शांति और सद्भावना को बढ़ाते हैं। किसी भी तरह की हिंसा का समर्थन नहीं करते हैं। इनके सौम्य व्यवहार से लोग इनकी ओर खींचे चले आते हैं। ये किस्मत के भी धनी होते हैं। इनके चेहरे को देखकर इनकी उम्र का पता लगाना मुश्किल होता है। 

करियर को लेकर इनमें स्पष्टता नजर आती है। यही कारण है कि ये अपने करियर क्षेत्र में विजयी होते हैं। इनकी कार्यशैली में क्रिएटिविटी और स्मार्टनेस साफ झलकती है। ये प्रबंधन को महत्व होता है। ये अपनी हर एक चीज को व्यवस्थित तरीके से देखना चाहते हैं। इनकी यही सकारात्मक चीजें इन्हें सफलता की ओर अग्रसर करती हैं।   इनके नकारात्मक गुणों पर चर्चा करें तो अक्टूबर माह में जन्म लेने वाले अति संवेदनशील, रहस्यमयी और सिलेक्टिव सोच के होते हैं। इन्हें गुस्सा कम ही आता है लेकिन जब भी आता है तो उसे नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है। कई बार इन्हें अपने सौंदर्यता पर अहंकार हो जाता है।  

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा