लाइव न्यूज़ :

सात अक्टूबर : मदर टेरेसा को ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ की स्थापना की इजाजत मिली

By भाषा | Updated: October 6, 2021 17:31 IST

Open in App

नई दिल्ली, छह अक्टूबर मदर टेरेसा का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है और गरीबों तथा वंचितों के लिए उनकी सेवा के बारे में भी सभी जानते हैं। मदर टेरेसा को 7 अक्टूबर 1950 को वेटिकन से मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ की स्थापना करने की इजाजत मिली थी और इसकी शुरुआत उन्होंने कलकत्ता (अब कोलकाता) से की।

मदर टेरेसा द्वारा स्थापित की गई पहली संस्था में केवल 13 सदस्य थे, लेकिन उनसे जुड़े लोगों के सेवाभाव और गरीबों के लिए कुछ करने के जज्बे के दम पर आज संस्थान से जुड़े हजारों लोग देशभर में सैकड़ों अनाथालय, अस्पताल और धर्मार्थ केन्द्रों का संचालन कर रहे हैं।

देश और दुनिया के इतिहास में सात अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1586 : मुगल बादशाह अकबर की सेना ने कश्मीर में प्रवेश किया। चक वंश के शासक युसुफ शाह चक के आत्मसमर्पण करने के कारण कश्मीर पर मुगलों का कब्जा।

1708: सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी का नांदेड़ में निधन। उनपर अफगानिस्तान के एक हत्यारे गुल खान ने 19 सितंबर को चाकू से हमला किया था।

1914: ठुमरी और गजल की बेहतरीन गायिका बेगम अख्तर का जन्म। अपनी विशिष्ट आवाज एवं अनूठे अंदाज के दम पर बेगम अख्तर ने गायकी में प्रसिद्धि हासिल की।

1931 : दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ अभियान चलाने वाले डेसमंड टूटू का जन्म। 1984 में उन्हें नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1950: मदर टेरेसा ने ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ की स्थापना की। पहला केन्द्र कलकत्ता (अब कोलकाता) में खोला गया।

1996 : केबल न्यूज नेटवर्क फॉक्स न्यूज चैनल की अमेरिका में शुरुआत।

2001: अफगानिस्तान पर अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के विमानों ने गोलीबारी की। 11 सितंबर के आतंकवादी हमलों से आहत अमेरिका ने तालिबान के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया