लाइव न्यूज़ :

इतिहास में 5 अक्टूबर: एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स का निधन, कोलकाता में भूकंप, 60,000 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 5, 2019 07:27 IST

दुनियाभर में कंप्यूटर और मोबाइल फोन के क्षेत्र में अग्रणी एप्पल कंपनी के संस्थापक स्टीव जॉब्स एक ऐसे ही व्यक्ति थे, जिन्होंने आसमान की बुलंदियां हासिल कीं और अपने दृढ़निश्चय और नवाचार से अपने उत्पादों के जरिए बाजार को एक नयी दिशा दी।

Open in App
ठळक मुद्दे5 अक्टूबर 2011 की तारीख उस महान विभूति की पुण्यतिथि के रूप में इतिहास में दर्ज है। ईस्ट इंडिया कंपनी को दो तरह के सिक्के ढालने की इजाजत दी। बम्बई में ढाली गई यह मुद्रा रुपया और पैसा कहलाई।

कुछ लोग अपने कारनामों से इतिहास में जगह बनाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे होते हैं, जिनकी उपलब्धियों से इतिहास की दिशा बदल जाती है।

दुनियाभर में कंप्यूटर और मोबाइल फोन के क्षेत्र में अग्रणी एप्पल कंपनी के संस्थापक स्टीव जॉब्स एक ऐसे ही व्यक्ति थे, जिन्होंने आसमान की बुलंदियां हासिल कीं और अपने दृढ़निश्चय और नवाचार से अपने उत्पादों के जरिए बाजार को एक नयी दिशा दी। 5 अक्टूबर 2011 की तारीख उस महान विभूति की पुण्यतिथि के रूप में इतिहास में दर्ज है।

देश दुनिया के इतिहास में पांच अक्टूबर की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

1676 : ब्रिटिश हुकुमत ने ईस्ट इंडिया कंपनी को दो तरह के सिक्के ढालने की इजाजत दी। बम्बई में ढाली गई यह मुद्रा रुपया और पैसा कहलाई।

1805 : लार्ड कार्नवालिस का गाजीपुर में निधन।

1813 : थेम्स की लड़ाई (जो अब कनाडा का ओंटारियो है) में अमेरिका के सैनिकों ने ब्रिटिश सेना को मात दी। ब्रिटिश सेना में तकरीबन 1000 भारतीय सैनिक थे।

1864: कलकत्ता (अब कोलकाता) में आए प्रलंयकारी भूकंप में शहर का बड़ा हिस्सा तबाह। भूकंप में तकरीबन 60 हजार लोगों की मौत हुई।

1868 : प्रसिद्ध असमी लेखक लक्ष्मीनाथ बेजबरूआ का जन्म।

1975 : इंग्लैंड के बर्कशायर में केट विंस्लेट का जन्म। कई फिल्मों में महिलाओं के अलहदा किरदारों को अपने अभिनय से अमर बनाने वाली केट को टाइटैनिक में उनकी भूमिका के लिए दुनियाभर में सराहा गया।

1989: मीरा साहिब फातिमा बीबी देश की शीर्ष अदालत में पहली महिला न्यायाधीश बनीं।

1991: इंडियन एक्सप्रेस समूह के संस्थापक और देश की पत्रकारिता के स्तंभ माने जाने वाले रामनाथ गोयंका का निधन। उन्हें प्रेस की स्वतंत्रता का मुखर पैरोकार माना जाता है।

1998 : अमेरिका की प्रतिनिधि सभा की न्यायिक समिति ने पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के खिलाफ महाभियोग की सुनवाई की सिफारिश की।

2011 : एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स का निधन। अमेरिका के इस करिश्माई व्यक्ति ने कंप्यूटर और मोबाइल फोन के बाजार को एक नयी दिशा दी और उनकी कंपनी एक दिन दुनिया की सबसे सफल कंपनी बनी। 

टॅग्स :हिस्ट्रीएप्पलस्टीव जॉब्सअमेरिकाकोलकाताजापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया