लाइव न्यूज़ :

बाइस अक्टूबर का दिन जम्मू-कश्मीर के लोगों पर पाकिस्तान के अत्याचारों की याद दिलाता है: उपराज्यपाल

By भाषा | Updated: October 23, 2021 00:47 IST

Open in App

श्रीनगर, 22 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि 22 अक्टूबर का दिन पाकिस्तान के उन अत्याचारों की याद दिलाता है जब पड़ोसी देश के कबायलियों ने 1947 में घाटी पर धावा बोला था। उन्होंने कहा कि यह दिन हमेशा न केवल इस केंद्रशासित प्रदेश की जनता बल्कि पूरी मानवता के लिये एक काला दिवस रहेगा।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि सिन्हा ने उन सभी बहादुर सैनिकों और नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जो अक्टूबर 1947 में पश्तून आदिवासियों के भेष में आए पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा मारे गए थे।

उपराज्यपाल ने यहां शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में ''22 अक्टूबर, 1947 की यादें'' विषय पर एक सेमिनार में कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों पर पाकिस्तान के अत्याचारों को दुनिया के सामने उजागर किया जा चुका है।

उन्होंने कहा, ''पाकिस्तानी आतंकी हमले का घाव अभी भी ताजा है। 22 अक्टूबर का दिन पाकिस्तान के अत्याचारों की याद दिलाता है और यह हमेशा न केवल जम्मू-कश्मीर के लोगों बल्कि पूरी मानवता के लिए एक काला दिवस रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह