लाइव न्यूज़ :

29 अक्टूबर : दिल्ली में बम धमाके, त्यौहारों की रौनक को लगा ग्रहण

By भाषा | Updated: October 28, 2021 18:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर देश के इतिहास में 15 बरस पहले 29 अक्टूबर की तारीख एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। इस दिन दिल्ली में दिवाली से दो दिन पहले हुए बम धमाकों से त्यौहार की खुशियों को ग्रहण लग गया था। दिल्ली में अक्टूबर में अमूमन त्यौहारों का मौसम होता है। पहले रामलीला की धूमधाम, फिर दशहरे का जोश, धनतेरस की खरीदारी, दिवाली की रौनक और फिर उसके बाद गोवर्धन पूजा और भैयादूज। एक के बाद एक आने वाले इन त्यौहारों पर बाजारों में खूब रौनक रहती है। 29 अक्टूबर 2005 को धनतेरस के दिन शहर के कई हिस्सों में बम धमाकों से दिल्ली जैसे सहम सी गई। व्यस्त बाजारों में हुए इन धमाकों में 60 लोगों की मौत हुई और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए।

देश दुनिया के इतिहास में 29 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1911: अमेरिकी संपादक और प्रकाशक जोसफ पुलित्‍जर का निधन।

1923: ऑटोमन साम्राज्य का अंत होने की घोषणा के साथ ही तुर्की में संसदीय लोकतंत्र मजबूत होने लगा और आज ही के दिन देश गणराज्य बना।

1929 : अमेरिकी शेयर बाजार के करीब एक करोड़ 60 लाख शेयर की बिकवाली के चलते इसे ‘‘ब्लैक ट्यूजडे’’ कहा गया और इससे ग्रेट डिप्रेशन के नाम से जाना जाने वाला संकट और गहरा गया। दरअसल पांच दिन पहले एक करोड़ 30 लाख शेयर की बिकवाली हुई थी।

1956 : इजराइल की सेना ने स्वेज नहर इलाके पर कब्जा करने के लिए सिनाई प्रांत में मिस्र पर हमला किया।

1975: स्पेन से जनरल फ्रैंको के 35 साल पुराने शासन का अंत। युवराज जुआन कार्लोस ने अस्थायी तौर पर सत्ता संभाली।

1985 : मुक्‍केबाजी में भारत को पहला ओलंपिक पदक दिलाने वाले बॉक्‍सर विजेंद्र सिंह का जन्‍म।

1999 : पूर्वी भारत के राज्य उड़ीसा (अब ओडिशा) में भीषण समुद्री तूफान से हजारों लोग बेघर हो गए और जान माल का भारी नुकसान हुआ।

2005: दिवाली के त्यौहार की गहमा गहमी में डूबे दिल्ली शहर के व्यस्त बाज़ारों में बम विस्फोट।

2015 : चीन ने एक बच्चे की नीति को खत्म करने का ऐलान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए