लाइव न्यूज़ :

28 अक्टूबर: दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं में शुमार इंद्रा नूई का जन्मदिन

By भाषा | Updated: October 28, 2018 07:48 IST

28 अक्टूबर की तारीख में इतिहास में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है, क्लिक कर के पढ़ें-

Open in App

1955 में 28 अक्टूबर के दिन तमिलनाडु के मद्रास (अब चेन्नई) शहर में एक बच्ची का जन्म हुआ। माता-पिता ने उसका नाम इंद्रा रखा। उस समय कोई नहीं जानता था कि एक दिन यह बच्ची दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की कतार में शुमार होगी और रोशनी की एक बुलंद मीनार की तरह महत्वाकांक्षी लोगों के सपनों में चमकीले रंग भरने का काम करेगी।

पेप्सिको की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंद्रा कृष्णमूर्ति नूई की कहानी इस बात का सबूत है कि अगर इंसान अपने सपनों को पूरा करने की ठान ले और उन्हें पूरा करने के लिए सही रास्ता चुने तो मंजिल की तरफ बढ़ते उसके कदमों को कोई रोक नहीं सकता।

28 अक्टूबर की तारीख में इतिहास में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1867: स्वामी विवेकानंद की शिष्या भगिनी निवेदिता का आयरलैंड में जन्म।

1886 : अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति ग्रोवर क्लेवलैंड ने फ्रांस की जनता की तरफ से अमेरिका की जनता को तोहफे के तौर पर मिले स्टैच्यू आफ लिबर्टी को राष्ट्र को समर्पित किया। 1914 : अमेरिका के चिकित्सा विज्ञानी जोनास एडवर्ड साल्क का जन्म, जिन्होंने पोलियो की पहली सुरक्षित और कारगर दवा ईजाद की।

1955 : पेप्सीको की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंद्रा नुई का जन्म। 

1955 : अमेरिका के विश्व प्रसिद्ध कंप्यूटर प्रोग्रामर और उद्यमी बिल गेट्स का जन्म। उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसाफ्ट की स्थापना की। 

1962: क्यूबा का मिसाइल संकट हल होने से विश्व ने राहत की सांस ली। अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने रूस की इस घोषणा का स्वागत किया कि वह क्यूबा में तैनात अपने प्रक्षेपास्त्रों को निष्क्रिय करेगा। 1971: ग्रेट ब्रिटेन ने प्रोस्परो का प्रक्षेपण किया। यह एक्स-3 उपग्रह श्रृंखला का पहला उपग्रह था।

2009 : पाकिस्तान के पेशावर शहर में आत्मघाती बम हमले में 117 लोगों की मौत, 213 घायल हुए।

टॅग्स :हिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत‘बाबुल मोरा नैहर छूटो ही जाए’ और वाजिद अली शाह का कलकत्ता

विश्वInternational Women's Day 2026: 8 मार्च ही क्यों? जानें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का गौरवशाली इतिहास और इस साल की थीम

विश्वInternational Women’s Day 2026: कौन थी क्लारा जेटकिन? वो क्रांतिकारी चेहरा, जिसने दुनिया को 'महिला दिवस' का विचार दिया

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों