लाइव न्यूज़ :

11 अक्टूबर : हिंदी सिनेमा के सर्वकालिक लोकप्रिय अदाकार अमिताभ बच्चन का जन्मदिन

By भाषा | Updated: October 10, 2021 17:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर साल के दसवें महीने की 11वीं तारीख को जन्मे इस शख्स को कोई ‘एंग्री यंगमैन’ कहता है, कोई ‘सदी का महानायक’, कोई ‘बिग बी’ तो कोई ‘शहंशाह’, उनके जितने प्रशंसक, उतने ही नाम। हम बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा के सर्वकालिक लोकप्रिय अदाकार अमिताभ बच्चन की। भारत के सिनेमा के इतिहास में युग पुरूष का दर्जा रखने वाले हरदिल अजीज कलाकार अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर को ही हुआ था।

इलाहाबाद में 11 अक्टूबर 1942 को जन्मे अमिताभ ने 1969 में फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की, लेकिन 1973 में आई फिल्म ‘जंजीर’ में पुलिस इंस्पैक्टर की उनकी भूमिका ने उन्हें ‘एंग्री यंगमैन’ का तमगा दिलाया और उसके बाद ‘दीवार’ और ‘शोले’ जैसी फिल्मों ने उन्हें एक महान अभिनेता के तौर पर गढ़ दिया। इसके बाद की कहानी अपने आप में किसी परीकथा से कम नहीं।

देश दुनिया के इतिहास में 11 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1737: कलकत्ता (अब कोलकाता) में भीषण समुद्री तूफान से छोटे बड़े सैकड़ों जहाज और छोटी नौकाएं तबाह हो गईं। ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने आधिकारिक तौर पर तूफान में तीन हजार लोगों के मारे जाने की बात कही। हालांकि अपुष्ट सूत्रों ने मरने वालों की तादाद कहीं ज्यादा बताई। तूफान की तारीख को लेकर भी विवाद रहा।

1902: प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिक नेता और लोकनायक के नाम से पुकारे गए जयप्रकाश नारायण का जन्म।

1923: विश्व प्रसिद्ध गणितज्ञ हरीश चंद्र का जन्म । उन्होंने आधुनिक गणित की एक छोटी शाखा पर काम किया और उसे इस हद तक विकसित कर दिया कि दुनियाभर के गणितज्ञ उस शाखा की ओर आकर्षित हुए।

1942 : हिंदी सिनेमा के युग पुरूष अमिताभ बच्चन का जन्मदिन

1987: भारतीय शांति सेना ने श्रीलंका में ‘आपरेशन पवन’ शुरू किया। इसका उद्देश्य जफना को लिबरेशन टाइगर्स आफ तमिल ईलम के कब्जे से मुक्त कराना था।

2000 : इंटरनेशनल वुमन आफ द ईयर एसोसिएशन ने अंतरिक्ष में जाने वाली पहली महिला रूस की वालेंतिना वी तेरेशकोवा को ग्रेटेस्ट वुमन एचीवर आफ द सेंचुरी अवार्ड देकर सम्मानित किया।

2002 : अमेरिकी कांग्रेस ने एक प्रस्ताव पारित कर तत्कालीन राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश को इराक के खिलाफ बल प्रयोग के लिए व्यापक अधिकार दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया