एक अक्टूबर : भाषायी आधार पर आंध्र प्रदेश राज्य का गठन

By भाषा | Updated: October 1, 2021 14:01 IST2021-10-01T14:01:52+5:302021-10-01T14:01:52+5:30

October 1: Formation of Andhra Pradesh state on linguistic basis | एक अक्टूबर : भाषायी आधार पर आंध्र प्रदेश राज्य का गठन

एक अक्टूबर : भाषायी आधार पर आंध्र प्रदेश राज्य का गठन

नई दिल्ली, एक अक्टूबर इतिहास के पन्नों में दर्ज साल के 365 दिनों में से हर दिन का अपना एक खास महत्व है, क्योंकि हर तारीख किसी न किसी बड़ी घटना की साक्षी है। एक अक्टूबर 1953 का दिन इतिहास में आंध्र प्रदेश के स्थापना दिवस के तौर पर दर्ज है।

इस दिन की अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का जिक्र करें तो यही वह दिन है, जब लड़कियों की विवाह योग्य आयु को 14 वर्ष से बढ़ाकर 18 वर्ष और लड़कों की विवाह योग्य आयु को 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष तय किया गया।

देश-दुनिया के इतिहास में एक अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1574 : सिख गुरु अमर दास जी का निधन।

1847 : एनी बेसेंट का लंदन में जन्म।

1854: भारत में डाक टिकट की शुरुआत हुई। आधा आना, एक आना, दो आना और चार आना की कीमत के डाक टिकट जारी किए गए। इनकी छपाई कलकत्ता (अब कोलकाता) में हुई।

1928 : दक्षिण भारतीय सिनेमा के युग पुरुष माने जाने वाले शिवाजी गणेशन का तमिलनाडु के सिरकाली में जन्म।

1953 : भाषायी आधार पर आंध्र प्रदेश राज्य की स्थापना।

1958 : भारत में तौल के लिए मीट्रिक प्रणाली की शुरुआत।

1960 : नाइजीरिया ने ब्रिटेन से आजादी हासिल की, लेकिन राष्ट्रमंडल का सदस्य बना रहा।

1967 : भारत पर्यटन विकास निगम की स्थापना।

1971 : ओरलैंडो के फ्लोरिडा में वाल्ट डिज्नी वर्ल्ड रिजार्ट पर्यटकों के लिए खोला गया। इसमें डिज्नी के विभिन्न चरित्रों को दिलचस्प अंदाज में पेश किया गया।

1978: बाल विवाह कानून में संशोधन। विवाह के लिए लड़के और लड़की की न्यूनतम आयु बढ़ाकर क्रमश: 21 और 18 वर्ष की गई।

2005 : इंडोनेशिया के पर्यटन द्वीप बाली में बम विस्फोट में कम से कम 26 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल।

2017 : लॉस वेगास में 64 बरस के एक बंदूकधारी ने एक संगीत समारोह में गोलीबारी कर 58 लोगों की जान ली और बाद में खुद को भी गोली मार ली।

2020 : महाराष्ट्र के अहमदनगर में स्वदेश निर्मित लेज़र निर्देशित टैंक भेदी गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) का रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने सफल परीक्षण किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: October 1: Formation of Andhra Pradesh state on linguistic basis

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे