लाइव न्यूज़ :

तिब्बत पर कब्जा सिर्फ शुरुआत, चीन ‘फाइव फिंगर्स’ पाने का पुरजोर प्रयास कर रहा : लोबसांग सांगे

By भाषा | Updated: April 2, 2021 21:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अप्रैल तिब्बत पर ‘‘कब्जे’’ के बाद चीन ‘‘फाइव फिंगर्स’’ को हासिल करने का पुरजोर प्रयास कर रहा है। यह दावा शुक्रवार को तिब्बत के नेता लोबसांग सांगे ने किया और कहा कि चीन का विस्तारवादी रवैया विश्व समुदाय के लिए खतरनाक है और सभी को इसकी मंशा का विरोध करना चाहिए।

सेंटर फॉर डेमोक्रेसी, प्लूरलिज्म एंड ह्यूमन राइट्स (सीडीपीएचआर) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारत और चीन के बीच बफर जोन तिब्बत को खोने के बाद भारत को चीन के साथ सीमा समस्याओं के संदर्भ में भारी कीमत चुकानी पड़ रही है।

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (निर्वासन में तिब्बत की सरकार) के अध्यक्ष लोबसांग ने दावा किया, ‘‘तिब्बत पर कब्जा सिर्फ शुरुआत थी। आपने गलवान घाटी की घटना देखी, कितने सैनिक शहीद हुए। तिब्बत सिर्फ शुरुआत है क्योंकि यह हथेली है लेकिन फाइव फिंगर्स अब भी हैं जिसे चीन की सीपीसी हासिल करने के लिए जोरदार प्रयास कर रही है।’’

उन्होंने कहा कि फाइव फिंगर्स ऑफ तिब्बत, चीन की विदेश नीति है जो तिब्बत को चीन के दाहिने हाथ की हथेली मानता है और इसके फाइव फिंगर्स -- लद्दाख, नेपाल, सिक्किम, भूटान और अरूणाचल प्रदेश हैं’’ और उन्हें ‘‘मुक्त’’ कराना चीन अपनी जिम्मेदारी मानता है।

लोबसांग ने कहा, ‘‘भारत को समझना चाहिए कि तिब्बत में जो हो रहा है वह ब्लूप्रिंट है और यह शिनजियांग और हांगकांग में भी हो रहा है। चीन को समझिए और उसी मुताबिक उससे निपटिए।’’

उन्होंने कहा कि बहुलवाद और विविधता, मानवाधिकार और स्वतंत्रता भारत को एकजुट करते हैं।

लोबसांग ने आरोप लगाए कि चीन की विस्तारवादी नीतियां विश्व समुदाय के लिए ‘‘खतरा’’ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू