लाइव न्यूज़ :

मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करना वकीलों का दायित्व : न्यायमूर्ति रवींद्र भट

By भाषा | Updated: December 4, 2019 06:06 IST

न्यायमूर्ति भट ने वकीलों के समक्ष मौजूद चुनौतियों पर अपनी राय सामने रखते हुए कहा, ‘‘ बदलाव का विरोध और उसके प्रति अनिच्छा तकनीकी बदलाव के मद्देनजर वकील की सफलता के मार्ग में बहुत बड़ी बाधा है।

Open in App
ठळक मुद्देन्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी ने भी ‘भारत के वकील दिवस 2019’ नामक इस कार्यक्रम में अपनी बात रखी। जेटली और जेठमलानी को मरणोपरांत पुरस्कार दिये गये

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस रवींद्र भट ने मंगलवार को कहा कि बिल्कुल मामूली शुल्क या मुफ्त में कानूनी सहायता प्रदान करना वकीलों का दायित्व है क्योंकि भारतीय समाज में आदिकाल से ज्ञान बांटने और सिखाने का महत्व रहा है।

न्यायमूर्ति भट ने कहा कि वकीलों से वैकल्पिक प्रणालियों के माध्यम से विवादों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने की भी उम्मीद की जाती है। उन्होंने महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती वर्ष में बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा एक कार्यक्रम में ये विचार व्यक्त किये। उनके अलावा न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी ने भी ‘भारत के वकील दिवस 2019’ नामक इस कार्यक्रम में अपनी बात रखी। इस कार्यक्रम में एसोसिएशन ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली और वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी समेत कई वकीलों को कानून के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पुरस्कार दिये।

जेटली और जेठमलानी को मरणोपरांत पुरस्कार दिये गये। न्यायमूर्ति बनर्जी ने कहा, ‘‘ सोच, अभिव्यक्ति, विश्वास और मान्यता की स्वतंत्रता सुरक्षित रखने, दर्जे और अवसर की समानता सुनिश्चित करने और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए बार और पीठ द्वारा संयुक्त प्रयास किया जाना चाहिए।’’ न्यायमूर्ति भट ने वकीलों के समक्ष मौजूद चुनौतियों पर अपनी राय सामने रखते हुए कहा, ‘‘ बदलाव का विरोध और उसके प्रति अनिच्छा तकनीकी बदलाव के मद्देनजर वकील की सफलता के मार्ग में बहुत बड़ी बाधा है।’’

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां