लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस की गोवा इकाई का आपत्तिजनक कार्टून हिंसाक प्रवृत्ति को दर्शाने वाला: भाजपा

By भाषा | Updated: October 24, 2021 23:48 IST

Open in App

पणजी, 24 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस की गोवा इकाई ने ट्विटर पर एक कार्टून साझा किया है जिसमें पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत को पैरों से कुचलने की कोशिश करने की मुद्रा में दिखाया गया है।

भाजपा की गोवा इकाई ने ट्वीट किया, ‘‘गोवा की जनता की ओर से हम इस तरह की हिंसक प्रवृत्तियों के खुल्लम-खुल्ला प्रदर्शन की कड़ी निंदा करते हैं।’’

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के कार्यालय की ओर से जारी बयान में दावा किया गया कि इस ट्वीट को तृणमूल कांग्रेस द्वारा तत्काल हटा लिया गया। हालांकि, सीएमओ ने कथित ट्वीट का स्क्रीनशॉट जारी किया है।

गोवा में तृणमूल कांग्रेस के नेता यतीश नाइक से इस बारे में प्रतिक्रिया लेने के लिए फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

स्क्रीनशॉट में नीले बॉर्डर वाली सफेद साड़ी से कवर और चप्पल पहने हुए एक बड़ा पैर दिखाया गया है जो प्रधानमंत्री, शाह और सावंत के ऊपर है।

बयान में कहा गया, '' भाजपा, तृणमूल कांग्रेस द्वारा जारी कार्टून पर कड़ी आपत्ति जताती है। तृणमूल कांग्रेस ने ममता की चप्पल के नीचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को कुचलने का प्रयास करते दिखाया गया था जिसे हटा दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है