लाइव न्यूज़ :

स्थानीय निकायों में ओबीसी आरक्षण: भाजपा के शेलार ने महाराष्ट्र सरकार पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: June 18, 2021 21:00 IST

Open in App

नागपुर, 18 जून भाजपा नेता आशीष शेलार ने शुक्रवार को कहा कि महा विकास आघाड़ी सरकार महाराष्ट्र स्थानीय निकाय में पूर्ववर्ती देवेंद्र फडणवीस की सरकार द्वारा प्रदत्त अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण को बचाने में नाकाम रही और आरोप लगाया कि प्रदेश के सत्ताधारी दल इस मामले में केंद्र पर झूठा आरोप लगा रहे हैं।

उच्चतम न्यायालय ने अपने एक हालिया आदेश में कहा था कि एससी, एसटी और अन्य श्रेणियों के लिये निर्धारित आरक्षित सीटों की संख्या स्थानीय निकाय की कुल सीट संख्या के 50 प्रतिशत से ज्यादा नहीं हो सकती।

उन्होंने स्थानीय निकायों में ओबीसी आरक्षण को जारी नहीं रखे जाने के लिये महाराष्ट्र के मंत्री विजय वडेट्टीवार और छगन भुजबल तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को दोषी ठहराया।

भाजपा नेता ने कहा कि स्थानीय निकाय में ओबीसी आरक्षण के खिलाफ उच्चतम न्यायालय जाने वाले दो लोग कांग्रेस के करीबी थे और इनमें से एक वाशिम से पूर्व विधायक का बेटा था। उन्होंने पटोले से इस जुड़ाव पर सफाई देने को कहा।

शेलार ने यह दावा भी किया कि उद्धव ठाकरे सरकार ने अदालती मामले से पहले 15 महीने की अवधि तक स्थानीय निकायों में ओबीसी की संख्या को लेकर किसी तरह का अनुभवजन्य आंकड़ा एकत्र नहीं किया।

शेलार ने आरोप लगाया कि ओबीसी आरक्षण पर अदालत के आदेश के बाद राकांपा और कांग्रेस जैसे दल इसका दोष भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र के मत्थे मढ़ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र