लाइव न्यूज़ :

लातूर में ओबीसी समूह ने विरोध सभा का आयोजन किया, नेताओं ने एकजुटता का आह्वान किया

By भाषा | Updated: July 24, 2021 21:24 IST

Open in App

लातूर, 24 जुलाई महाराष्ट्र में स्थानीय निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण बहाल करने की मांग को लेकर लातूर में शनिवार को विभिन्न समूहों ने विरोध सभा आयोजित की। उच्चतम न्यायालय ने हाल में स्थानीय निकायों में आरक्षण को रद्द कर दिया था।

महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल और विजय वडेट्टीवार, भाजपा नेता पंकजा मुंडे और अन्य ने यहां एक हॉल में आयोजित विरोध कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित किया और इसमें भाग लेने वालों से अपने अधिकारों के वास्ते लड़ने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

भुजबल ने कहा, “स्थानीय निकायों में ओबीसी आरक्षण रद्द कर दिया गया क्योंकि प्रायोगसिद्ध डेटा प्रस्तुत नहीं किया गया था। राज्य सरकार ने एक आयोग का गठन किया है और इस आंकड़े का संग्रह अदालत में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया चल रही है। ”

वडेट्टीवार ने कहा कि ओबीसी और वीजेएनटी समुदाय आरक्षण चाहते हैं लेकिन दूसरों के अधिकार छीनकर नहीं। उन्होंने कहा कि कई जातियां ओबीसी श्रेणी में आती हैं और उन्हें अपनी मांगों को मनवाने के लिए एकजुट होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो