लाइव न्यूज़ :

आईएनएक्स मीडिया मामला: CBI ने चिदंबरम का नीति आयोग की पूर्व सीईओ से कराया आमना-सामना

By भाषा | Updated: August 27, 2019 06:04 IST

आईएनएक्स मीडिया मामलाः रिकॉर्ड के अनुसार सिंधुश्री खुल्लर 11 अप्रैल 2007 से 11 सितंबर 2008 के बीच आर्थिक मामलों के विभाग में अतिरिक्त सचिव थीं।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम का नीति आयोग की पूर्व सीईओ सिंधुश्री खुल्लर से आमना-सामना कराया है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि यूटी (केंद्रशासित प्रदेश) कैडर की 1975 बैच की आईएएस अधिकारी खुल्लर उस समय वित्त मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव थीं।

सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम का नीति आयोग की पूर्व सीईओ सिंधुश्री खुल्लर से आमना-सामना कराया है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि यूटी (केंद्रशासित प्रदेश) कैडर की 1975 बैच की आईएएस अधिकारी खुल्लर उस समय वित्त मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव थीं जब आईएनएक्स मीडिया से संबंधित घटनाक्रम कथित तौर पर हुए थे।

रिकॉर्ड के अनुसार वह 11 अप्रैल 2007 से 11 सितंबर 2008 के बीच आर्थिक मामलों के विभाग में अतिरिक्त सचिव थीं। उन्हें विभाग में विशेष सचिव के रूप में प्रोन्नत किया गया और वह उस पद पर 12 सितंबर 2008 से दो नवंबर 2008 तक रहीं। खुल्लर 2015 में नीति आयोग की पहली सीईओ नियुक्त की गई थीं।

अधिकारियों ने बताया कि वह (खुल्लर) सुबह केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) मुख्यालय पहुंचीं, लेकिन पूछताछ पूरी नहीं हो सकी क्योंकि चिदंबरम को विशेष अदालत में पेश किया जाना था। खुल्लर ने पूछताछ के संबंध में टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

उन्होंने फोन पर पीटीआई से कहा, ‘‘ नो कमेंट्स।’’ सीबीआई ने मामले में उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए अनुमति मांगी है। एजेंसी का आरोप है कि विदेशी निवेश के लिए आईएनएक्स मीडिया को विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) मंजूरी देने में अनियमितताएं हुई थीं।

सीबीआई ने चिदंबरम को 21 अगस्त को गिरफ्तार किया था। इस बीच, विशेष अदालत ने चिदंबरम की सीबीआई हिरासत 30 अगस्त तक बढ़ा दी। 

टॅग्स :आईएनएक्स मीडियापी चिदंबरमकांग्रेससीबीआईनीति आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया