लाइव न्यूज़ :

'टेक होम राशन' योजना के तहत 91 प्रतिशत लाभार्थी प्राप्त कर रहे हैं पोषाहार : सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: May 28, 2021 19:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मई वर्तमान मई माह में कराए गए एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आयी है कि 'टेक होम राशन' योजना के तहत 91 प्रतिशत लाभार्थी पोषाहार प्राप्त कर रहे हैं। इस योजना के तहत स्तनपान कराने वाली माताओं एवं छह वर्ष से कम आयु के बच्चों को राशन मुहैया कराया जाता है । दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी ।

बयान में कहा गया है कि पिछले साल मई की अपेक्षा यह एक महत्वपूर्ण सुधार है जब केवल 23 प्रतिशत लोगों को ही इसके तहत राशन प्राप्त हो रहा था ।

दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से कराये गये इस सर्वेक्षण में एकीकृत बाल विकास योजना (आईसीडीएस) के तहत आंगनवाड़ियों के माध्यम से 'टेक होम राशन' के वितरण का मूल्यांकन किया गया ।

इसमें कहा गया है, ''ताजा दौर के सर्वेक्षण परिणाम के अनुसार 91 प्रतिशत लाभार्थियों ने सूचना दी है कि वह पोषाहार प्राप्त कर रहे हैं ।''

दिल्ली सरकार के बयान के अनुसार, कोविड की रोकथाम के लिये पिछले साल लागू किये गये लॉकडाउन के दौरान 'टेक होम राशन' योजना की शुरूआत महिला एवं बाल विकास विभाग ने की थी। इसके तहत स्तनपान कराने वाली माताओं एवं छह वर्ष से कम आयु के बच्चों को आंगनवाड़ी के माध्यम से राशन एवं पोषाहार मुहैया कराया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे