लाइव न्यूज़ :

वीडियोः चार नर्सों को अस्पताल के शिशु केयर यूनिट में टिकटॉक वीडियो बनाना पड़ा महंगा, मिली ये सजा!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 28, 2019 13:59 IST

ओडिशा के जिला अस्पताल में चार नर्सें टिकटॉक वीडियो में ठुमके लगाते दिख रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने छुट्टी पर भेजा।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा के एक अस्पताल में नर्सों का टिकटॉक वीडियो पर ठुमके लगाना महंगा पड़ गया।चारों नर्सों ने अपने जवाब में बताया कि उन्होंने ये वीडियो क्लिक अपने ड्यूटी के बाद बनाए हैं।

ओडिशा के एक अस्पताल में नर्सों का टिकटॉक वीडियो पर ठुमके लगाना महंगा पड़ गया। प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई करते हुए इन सभी नर्सों को छुट्टी पर भेज दिया है। मामला ओडिशा के मलकानगिरी के जिला अस्पताल का है।

पिछले दिनों टिकटॉक पर नर्सों के डांस और एक्टिंग के कुछ वीडियो काफी पॉपुलर हुए। ये वीडियो अस्पताल के शिशु संबंधी स्पेशल केयर यूनिट के अंदर बनाए गए थे। इसमें कुछ नर्सें ड्रेस में डांस कर रही हैं तो एक नर्स बच्चे को उठाकर वीडियो बना रही है और एक्टिंग कर रही है। वीडियो की शिकायत प्रशासन से की गई तो अधिकारियों ने सख्ती दिखाते हुए नर्सों को छुट्टी पर जाने को कहा है।

मलकानगिरी के जिलाधिकारी मनीष अग्रवाल ने मामले की जांच के लिए विशेष कमेटी गठित करने और मामले की जांच के आदेश दिए हैं। चारों नर्सों को बुधवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इन नर्सों के नाम हैंज रूबी रे, तापसी बिस्वास, स्वपना बाला और नंदिनी रे।

चारों नर्सों ने अपने जवाब में बताया कि उन्होंने ये वीडियो क्लिक अपने ड्यूटी के बाद बनाए हैं। हालांकि उन्होंने माना कि यूनीफार्म में वीडियो शूट करने की गलती हुई है। 

टॅग्स :ओड़िसाटिक टॉक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया