लाइव न्यूज़ :

हिंदू राव व उत्तरी नगर निगम द्वारा संचालित अन्य अस्पतालों की नर्स हड़ताल पर

By भाषा | Updated: November 2, 2020 18:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर हिंदू राव अस्पताल तथा उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा संचालित कुछ अन्य अस्पतालों की सैकड़ों नर्स अगस्त से अक्टूबर के अपने ‘बकाये वेतन’ की मांग को लेकर सोमवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गईं।

निगम द्वारा संचालित इस सबसे बड़े अस्पताल की नर्सेज वेलफेयर असोसिएशन (एनडब्ल्यूए) के नेतृत्व में यह हड़ताल हाल ही में संस्थान के रेजिडेंट व वरिष्ठ डॉक्टरों द्वारा हड़ताल के आह्वान के कुछ दिनों बाद हुई है। चिकित्सकों ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा सितंबर तक की उनका वेतन जारी किये जाने के बाद हड़ताल वापस ले ली थी।

एनडब्ल्यूए ने शनिवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर जय प्रकाश को अगस्त से अक्टूबर तक के वेतन के बकाये पर पत्र लिखकर कहा था कि “वह दो नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेगा।”

एनडब्ल्यूए की प्रमुख इंदुमति जामवाल ने कहा, “हड़ताल पर जाने के अलावा हमारे पास कोई और विकल्प नहीं बचा है। हमें भी परिवार चलाना है। क्या एनडीएमसी को लगता है कि हम बिना वेतन के काम करते रहेंगे। मरीजों के हित में हम पहले ही तीन महीने बिना वेतन के ऐसा कर चुके हैं।”

उन्होंने कहा कि कस्तूरबा अस्पताल, राजन बाबू क्षयरोग अस्पताल और श्रीमती गिरधारी लाल प्रसुति अस्पताल की नर्सें भी उनकी हड़ताल में शामिल हैं।

उन्होंने दावा किया, “करीब 650 नर्सें हड़ताल पर हैं।”

जामवाल ने कहा, “हमें उम्मीद है कि यह हड़ताल ज्यादा लंबी नहीं चलेगी और हमारे मुद्दों का समाधान होगा।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह