लाइव न्यूज़ :

एम्स में नर्सों ने हड़ताल खत्म की

By भाषा | Updated: December 16, 2020 00:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर दिल्ली के एम्स में नर्सिंग यूनियन ने अस्पताल प्रशासन के साथ करीब दो घंटे तक चली बैठक के बाद मंगलवार रात अपनी हड़ताल खत्म कर दी।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की करीब 5,000 नर्स छठे केन्द्रीय वित्त आयोग से संबंधित मांगों समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को हड़ताल पर चले गए थे।

एम्स के निदेश डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''उन्होंने (नर्सों) अपनी हड़ताल खत्म कर काम शुरू कर दिया है।''

इस मामले से संबंधित घटनाक्रम से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने एक बैठक की। बैठक के दौरान यूनियन को आश्वासन दिया गया कि उनके सभी ''स्थानीय मुद्दों'' को तत्काल हल किया जाएगा जबकि मंत्रालय से संबंधित मामलों को जल्द से जल्द अलग से निपटाया जाएगा।

अधिकारी ने कहा कि बैठक के बाद यूनियन ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos