लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिला प्रक्रिया शुरू, सात जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन

By भाषा | Updated: December 15, 2021 21:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी के निजी स्कूलों में नर्सरी कक्षाओं में दाखिले की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई। नर्सरी कक्षा में दाखिला लेने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि सात जनवरी है।

शिक्षा निदेशालय ने पिछले महीने ही दाखिला प्रक्रिया कार्यक्रम को अधिसूचित किया था।

कोविड-19 महामारी के कारण पिछली बार नर्सरी दाखिला की प्रक्रिया फरवरी में ही शुरू हो सकी थी। हालांकि, इस साल कार्यक्रम पूर्व के वर्षों के अनुरूप है।

शिक्षा निदेशालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘दाखिले के लिए चयनित बच्चों की पहली सूची चार फरवरी को, उसके बाद 21 फरवरी को दूसरी सूची जबकि सीटों के शेष रह जाने पर 15 मार्च को संभवत: अंतिम सूची जारी की जाएगी। दाखिले की पूरी प्रक्रिया 31 मार्च को समाप्त होगी।’’

स्कूलों को मंगलवार तक अपनी सीटों की संख्या और प्रवेश मानदंड को सूचित करने के लिए कहा गया था।

शिक्षा निदेशालय ने निर्देश दिया है कि नर्सरी के लिए सीटों की संख्या पिछले तीन शैक्षणिक वर्षों – 2019-20, 2020-21 और 2021-22 के दौरान प्रवेश स्तर की कक्षाओं में सबसे अधिक सीटों से कम नहीं होगी।

अधिकारी ने कहा, “हमने स्कूलों से कहा है कि अधिसूचित कार्यक्रम में किसी भी तरह के बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रत्येक स्कूल अपने नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर प्रवेश कार्यक्रम प्रदर्शित करेगा। इसके अलावा, प्रत्येक स्कूल यह सुनिश्चित करेगा कि प्रवेश के लिए आवेदन-पत्र सभी आवेदकों को फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि तक उपलब्ध कराए जाएं।”

उन्होंने कहा कि स्कूल ऐसे प्रवेश मानदंड विकसित करेंगे और अपनाएंगे जो निष्पक्ष, उचित, अच्छी तरह से परिभाषित, न्यायसंगत, गैर-भेदभावपूर्ण, स्पष्ट और पारदर्शी होंगे।

संबंधित उप निदेशक की अध्यक्षता में प्रत्येक जिले में एक निगरानी प्रकोष्ठ का गठन किया जा रहा है, जो यह सुनिश्चित करेगा कि प्रत्येक निजी स्कूल अन्य शर्तों के अलावा अपने प्रवेश मानदंड और अंक ऑनलाइन मॉड्यूल पर अपलोड करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस