लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में नर्सरी दाखिले की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू होगी

By भाषा | Updated: February 17, 2021 18:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 फरवरी राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों में नर्सरी में दाखिले की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू होगी और चार मार्च तक आवेदन दाखिल किये जा सकते है।

शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने पिछले सप्ताह दाखिला कार्यक्रम को अधिसूचित किया था जिसके बाद चिंतित अभिभावकों को थोड़ी राहत मिली थी।

अधिसूचित कार्यक्रम के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 18 फरवरी को शुरू होगी और आवेदन दाखिल करने की आखिरी तारीख चार मार्च है। पहली सूची 20 मार्च को जारी की जाएगी और अगर जरूरत हुई तो, दूसरी सूची 27 मार्च को जारी की जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया 31 मार्च को सम्पन्न होगी।

दिल्ली में आमतौर पर करीब 1700 स्कूलों में नर्सरी के लिए दाखिलें नवम्बर के आखिरी सप्ताह में शुरू होते रहे हैं।

डीओई ने दिशानिर्देश जारी किए थे और स्कूलों को आवश्यक जानकारी प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था, ताकि दिसंबर में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सके। हालांकि, 2020 में इस पर कोई प्रगति नहीं हुई थी।

दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने दिसम्बर में कहा था कि कोविड-19 के मद्देनजर स्कूलों के नौ महीने से बंद होने के कारण नर्सरी के दाखिले की प्रक्रिया को रद्द करने के प्रस्ताव पर गौर किया जा रहा है। स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने इस प्रस्ताव का विरोध किया था।

डीओई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘अधिसूचित अनुसूची में परिवर्तन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रत्येक स्कूल अपने नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर दाखिला अनुसूची प्रदर्शित करेगा। आगे प्रत्येक स्कूल यह सुनिश्चित करेगा कि दाखिले के लिए आवेदन पत्र दाखिले के आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तक सभी आवेदकों को उपलब्ध हों।’’

स्कूलों को 15 फरवरी तक अपनी सीटों की संख्या और दाखिला मानदंड अधिसूचित करने के लिए कहा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां