लाइव न्यूज़ :

नर्स ने इन्ट्रावेनस लाइन हटाने के दौरान बच्ची का अंगूठा ‘‘काटा’’

By भाषा | Updated: June 8, 2021 20:36 IST

Open in App

तंजावुर (तमिलनाडु), आठ जून दो सप्ताह की एक बच्ची के लगी इन्ट्रावेनस लाइन को कैंची से हटाने के दौरान एक नर्स ने शिशु के बायें अंगूठे का एक हिस्सा ही काट दिया। सरकारी अस्पताल के प्रमुख ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी।

नसो के भीतर जिस सूई और पाइप के जरिये दवा को पहुंचाया जाता है उसे इन्ट्रावेनस लाइन कहते हैं।

बच्ची के पिता ने संवाददाताओं से कहा कि "नर्स के कारण" अंगूठा कट गया और उन्होंने नर्स के खिलाफ उचित कार्रवाई का अनुरोध किया।

उन्होंने बताया कि एक डॉक्टर ने कटे हुए हिस्से को उसके मूल स्थान पर जोड़ने के लिए सर्जरी की है।

तंजावुर सरकारी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ जी रविकुमार ने कहा कि जब नर्स ने कैंची से इंट्रावेनस लाइन को हटाया, तो अंगूठे का ऊपर वाला हिस्सा कट गया।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, "हमने जांच शुरू कर दी है।" उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया है।

उन्होंने कहा कि नर्स छुट्टी पर चली गई है और जांच के नतीजे के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

सर्जरी के बाद अंगूठे के कटे हुए हिस्से को उसके सही जगह पर सफलतापूर्वक दोबारा जोड़ने की संभावना पर उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, "हम दो-तीन दिनों के बाद (परिणाम) जान पाएंगे। कम से कम दो दिन हमें परेशान नहीं होना चाहिए। संभावना है... हम इंतजार कर रहे हैं। हम बच्ची की जांच करेंगे।"

एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि घटना सोमवार दोपहर की है जब बच्ची को छुट्टी दी जाने वाली थी।उन्होंने बताया कि जांच पैनल में वरिष्ठ डॉक्टर शामिल हैं और नर्स से पूछताछ की जाएगी।

उन्होंने बताया कि घटना के पूरे क्रम का पता लगाया जाएगा और जांच के परिणाम के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल