लाइव न्यूज़ :

झारखंड में दो वर्षों में बेरोजगारों की संख्या छह गुना बढ़ी, किसी को भी बेरोजगारी भत्ता नहीं

By भाषा | Updated: December 22, 2021 14:58 IST

Open in App

रांची, 22 दिसंबर झारखंड में पिछले दो वर्षों में बेरोजगारों की संख्या में लगभग छह गुना वृद्धि दर्ज की गयी और इस वर्ष जून तक सभी 24 जिलों के 43 रोजगार कार्यालयों में कुल 645844 बेरोजगार पंजीकृत थे जिनमें से राज्य सरकार अब तक किसी को भी रोजगार नहीं दे सकी है और उन्हें फिलहाल किसी तरह का बेरोजगारी भत्ता भी नहीं मिल रहा है।

झारखंड विधानसभा में बुधवार को बोकारो से भाजपा विधायक विरंचीनारायण द्वारा राज्य में बेरोजगारों की संख्या, उन्हें पिछले दो वर्षों में दिये गये रोजगार अथवा बेरोजगारी भत्ता के संबन्ध में पूछे गये लिखित प्रश्न के जवाब में राज्य सरकार ने यह जानकारी दी।

विरंचीनारायण ने अपने सवाल में जानना चाहा था कि क्या राज्य सरकार अपने वादे के अनुरूप ऐसे शिक्षित बेरोजगार युवकों को बेरोजगारी भत्ता दे रही है जिसके जवाब में राज्य सरकार की ओर से श्रम एवं रोजगार मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि राज्य सरकार अब तक बेरोजगार युवकों को कोई बेराजगारी भत्ता नहीं दे सकी है।

हालांकि उन्होंने अपने जवाब में कहा कि बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने का प्रस्ताव सरकार स्तर पर विचाराधीन है।

भोक्ता ने यह भी स्वीकार किया कि झारखंड और उसके पांच पड़ोसी राज्यों में झारखंड में सबसे अधिक बेरोजगारी है। इतना ही नहीं बेरोजगारी दर में झारखंड देश में चौथे स्थान पर है।

सरकार ने स्वीकार किया कि राज्य में विगत 23 माह में वर्ष 2019 के मुकाबले 638 प्रतिशत से अधिक बेरोजगारों ने रोजगार कार्यालयों में आवेदन दिये हैं।

मंत्री ने अपने जवाब में स्वीकार किया कि वर्ष 2019 में राज्य में निबंधित बेरोजगार युवकों की संख्या मात्र 85122 थी जबकि जनवरी 2020 से जून 2021 तक इसमें 560722 युवक और जुड़ गये।

राज्य सरकार ने अपने उत्तर में कहा कि अपने वादे के अनुरूप सरकार राज्य में रिक्त पड़े 329860 सरकारी पदों पर बेरोजगार युवकों की नियुक्ति के लिए कदम उठा रही है और इसके लिए नियुक्ति प्रक्रियाओं एवं नियमों में आवश्यक संशोधन किये जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन