लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या घटकर 2.7 लाख हुई : स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: December 29, 2020 17:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या छह महीने बाद घटकर 2.7 लाख हो गई है। वहीं, संचयी संक्रमण दर अब 6.02 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 के मामलों, उपचाराधीन मरीजों की संख्या और मौत में लगातार गिरावट ऐसे वक्त में हो रही है जब कई देश वायरस संक्रमण के प्रसार के संकट का सामना कर रहे हैं।

सरकार के मुताबिक कोविड-19 के अब तक सामने आए 52 प्रतिशत मामले 18-44 आयुवर्ग के लोगों में मिले हैं जबकि कोविड-19 से देश में हुई कुल मौतों में से 45 प्रतिशत मामले 60 साल से कम उम्र वालों के हैं।

मंत्रालय ने कहा कि भारत में कोविड-19 के कुल 63 प्रतिशत मामले पुरुषों में सामने आए जबकि 37 प्रतिशत महिलाएं संक्रमित हुईं, वहीं कोविड-19 से हुई मौत के कुल मामलों में 70 प्रतिशत मरीज पुरुष थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में उपचाराधीन मरीजों के कुल मामलों में से 60 प्रतिशत पांच राज्यों से सामने आए हैं जिनमें महाराष्ट्र, केरल, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ शामिल हैं।

वहीं ब्रिटेन में वायरस के नए स्वरूप को लेकर देश में बढ़ती आशंकाओं पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि ऐसे साक्ष्य नहीं मिले हैं कि नया टीका ब्रिटेन या दक्षिण अफ्रीका में सामने आए कोरोना वायरस के नए स्वरूप पर प्रभावी नहीं होगा।

मंत्रालय ने कहा कि टीका कोविड के नए स्वरूप के खिलाफ काम करेगा और अब तक ऐसे साक्ष्य नहीं मिले हैं कि ब्रिटेन में मिला नया स्वरूप बीमारी की गंभीरता को बढ़ाता है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि ब्रिटेन में वायरस का नया स्वरूप मिलने से पहले हमनें देश की विभिन्न प्रयोगशालाओं में ऐसे करीब 5000 जीनोम अनुक्रम किये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा