लाइव न्यूज़ :

भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1.78 लाख से कम हुयी

By भाषा | Updated: January 26, 2021 18:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जनवरी देश में कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या मंगलवार को घटकर 1,77,266 हो गयी जो कुल मामलों का करीब 1.60 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 6,916 की कमी आयी है।

बयान के अनुसार, ‘‘प्रति दस लाख आबादी पर उपचाराधीन मरीजों की संख्या दुनिया में सबसे कम (128) है। जर्मनी, रूस, ब्राजील, इटली, ब्रिटेन और अमेरिका में प्रति दस लाख जनसंख्या पर ऐसे मामले बहुत अधिक हैं।"

मंत्रालय ने कहा कि वैश्विक महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई में भारत ने एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार कर लिया है और मंगलवार को नए मामलों की संख्या घटकर 10,000 से नीचे आ गयी।

मंत्रालय के अनुसार मंगलवार को देश में 9,102 नए मामले सामने आए जो पिछले 237 दिनों में सबसे कम है। चार जून, 2020 को 9,304 नए मामले सामने आए थे।

बयान के अनुसार ‘पूरी सरकार और पूरा समाज’ रुख के आधार पर केंद्र की सतत, सक्रिय और नियोजित रणनीति के बीच रोजाना के नए मामलों में लगातार गिरावट देखी गई है। इससे मरीजों की मृत्यु दर में भी लगातार गिरावट सुनिश्चित हुयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 117 संक्रमितों की मौत हुई है जो आठ महीनों में सबसे कम संख्या है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी बताया कि 26 जनवरी को सुबह आठ बजे तक 20,23,809 लोगों को कोरोना वायरस के टीके लगाए गए हैं। पिछले 24 घंटों में 4,08,305 लोगों को टीका लगाया गया।

कर्नाटक में सबसे अधिक (2,31,172) लोगों को टीका लगाया गया है। इसके बाद ओडिशा में 1,77,090, राजस्थान में 1,61,116 और महाराष्ट्र में 1,36,901 लोगों का टीकाकरण किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच