लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में कोविड-19 के नए मामलों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी

By भाषा | Updated: May 25, 2021 11:56 IST

Open in App

लेह, 25 मई लद्दाख में मंगलवार को कोविड-19 के नए मामलों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या में वृद्धि देखी गयी। संक्रमण से उबर चुके 184 लोगों को अस्पताल से जहां छुट्टी मिली, वहीं 125 नए मामले दर्ज किये गये।

अधिकारियों ने बताया कि ताजा जानकारी के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के कुल 17,532 मामले हैं, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,463 है। इनमें से लेह जिला में 1,249 और करगिल में 214 मरीजों का इलाज चल रहा है।

केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 से कुल 178 लोगों की मौत हुई है जिसमें से लेह में 130 और करगिल में 48 लोगों ने दम तोड़ा है।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान सामने आये नए मामलों में 92 लेह से और पांच करगिल से हैं।

उन्होंने बताया कि इस दौरान 184 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गयी जिसमें लेह में 147 और करगिल में 37 लोग शामिल हैं। इससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 11,891 हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह