लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हवाई अड्डे पर बढ़ेगी रैपिड आरटी-पीसीआर मशीनों की संख्या, मुंबई में कम होंगी जांच की कीमतें

By भाषा | Updated: December 15, 2021 20:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली/ मुंबई, 15 दिसंबर दिल्ली हवाई अड्डे पर रैपिड आरटी-पीसीआर मशीनों की संख्या अगले कुछ दिनों में 120 से बढ़ाकर 200 कर दी जाएगी। "जोखिम" वाले देशों से आने वाले यात्रियों की अनिवार्य कोविड-19 जांच का जिम्मा संभालने वाली कंपनी ने यह जानकारी दी है।

बुधवार को एक बयान में, जेनेस्ट्रिंग डायग्नोस्टिक्स की संस्थापक एवं निदेशक गौरी अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे की प्रयोगशाला में तैनात कर्मचारियों की संख्या भी 600 से बढ़ाकर 750 की जाएगी।

वहीं, मुंबई में, अडानी समूह के स्वामित्व वाले छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) ने बुधवार को कहा कि उसने महाराष्ट्र सरकार के निर्देशों के बाद रैपिड आरटी-पीसीआर जांच के लिए शुल्क घटाकर 1,975 रुपये कर दिया है।

मुंबई हवाई अड्डे पर रैपिड आरटी-पीसीआर जांच का शुल्क पहले 3,900 रुपये था, जिसे राज्य सरकार द्वारा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में अतिरिक्त स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिखकर हस्तक्षेप करने की मांग के बाद पहले वसूले जा रहे 4,500 रुपये से कम कर दिया गया था।

दिल्ली हवाई अड्डे पर, रैपिड आरटी-पीसीआर जांच में एक यात्री को 3,500 रुपये का खर्च आता है, लेकिन परिणाम 60-90 मिनट में आता है। आरटी-पीसीआर की कीमत एक यात्री के लिए 500 रुपये है और परिणाम लगभग छह घंटे में आता है।

"जोखिम में" वाले देश से दिल्ली हवाई अड्डे पर आने वाले यात्री को अनिवार्य रूप से किसी भी जांच की पहले से बुकिंग करनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट