लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 का टीका लगवाने वाले लोगों की संख्या उपचाराधीन मरीजों की संख्या से दोगुने से अधिक: सरकार

By भाषा | Updated: January 19, 2021 17:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जनवरी देश में अब तक 4,54,049 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया है, जो कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या की तुलना में दोगुना से भी अधिक है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे में कुल 3,930 सत्रों में 2,23,669 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। देश में अब तक आयोजित 7,860 सत्रों में कुल 4,54,049 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

मंत्रालय ने कहा कि आज की तारीख में भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर दो लाख (2,00,528) रह गई है, जो कुल मामलों का सिर्फ 1.90 प्रतिशत है, जबकि दैनिक नए मामलों में भी काफी गिरावट आई है। मंगलवार को संक्रमण के 10,064 नए मामले सामने आए, जो पिछले करीब सात महीनों में एक दिन में सामने आए मामलों के लिहाज से सबसे कम है। 12 जून, 2020 को 10,956 नए मामले आए थे।

मंत्रालय के बयान में कहा गया, ‘‘दैनिक नए मामलों की संख्या में गिरावट के साथ ही सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 का टीका लगवाने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है।’’

मंत्रालय ने बताया, "टीका लगवाने वाले लोगों की कुल संख्या उपचाराधीन मरीजों की संख्या के दोगुने से भी अधिक है।"

संक्रमण की जांच संबंधी बुनियादी ढांचे की संख्या में वृद्धि के साथ ही कोविड-19 संक्रमण दर में काफी गिरावट आई है।

मंत्रालय ने बताया कि भारत की साप्ताहिक संक्रमण दर 1.97 प्रतिशत है, जबकि 22 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में साप्ताहिक संक्रमण दर राष्ट्रीय औसत से कम है।

बयान में कहा गया कि 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में साप्ताहिक संक्रमण दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है।

देश में लगभग आठ महीनों के बाद 24 घंटे के अंतराल में 140 से कम (137) मृत्यु हुई हैं।

देश में ठीक हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,02,28,753 हो गई है।

देश में 24 घंटे की अवधि में कुल 17,411 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि ठीक होने वाले नए लोगों में से 80.41 प्रतिशत लोग दस राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के हैं।

केरल में एक दिन में सबसे अधिक 3,921 नए मरीज ठीक हुए हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कुल 3,854 लोग ठीक हुए, जबकि छत्तीसगढ़ में 1,301 लोग ठीक हुए हैं

संक्रमण के नए मामलों में से 71 फीसदी मामले छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से आए हैं।

केरल में सबसे अधिक 3,346 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र और तमिलनाडु में क्रमशः 1,924 और 551 नए मामले आए हैं।

24 घंटे की अवधि में हुईं कुल मौतों में 72.99 प्रतिशत मौतें आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में हुई हैं।

महाराष्ट्र में 35 मौतें हुई हैं। केरल में 17 मौतें हुईं जबकि पश्चिम बंगाल में 10 और लोगों की मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू