लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक लेने वाले लोगों की संख्या पहली खुराक लेने वालों के पार

By भाषा | Updated: November 17, 2021 16:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 रोधी टीके की पूरी खुराक लेने वाले लोगों की संख्या देश में पहली बार टीके की एक खुराक लेने वाले लोगों के पार चली गयी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘जन भागीदारी’ और ‘संपूर्ण सरकारी दृष्टिकोण’ की दूरदृष्टि, सरकार में लोगों का विश्वास और ‘हर घर दस्तक’ अभियान के कारण यह उपलब्धि मिली है।

मांडविया ने एक बयान में कहा, ‘‘देशव्यापी टीकाकरण कवरेज में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार पूरी तरह टीके की खुराक ले चुके लोगों की संख्या उन लोगों के पार चली गयी है जिन्होंने टीके की केवल एक खुराक ली है।’’

बुधवार सुबह सात बजे तक मिली रिपोर्ट के अनुसार, देश में कुल 113.68 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि इसे 1,16,73,459 टीकाकरण सत्र के जरिए हासिल किया जा सका। इनमें से 75,57,24,081 खुराक पहली खुराक के तौर पर दी गयी और 38,11,55,604 खुराक दूसरी खुराक के जरिए दी गयी। टीकों की दोनों खुराक लेने वाली लोगों की संख्या (38,11,55,604) पहली खुराक लेने वाले लोगों की संख्या (37,45,68,477) के पार चली गयी है।

उन्होंने ट्वीट कर सभी पात्र नागरिकों से टीका लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘हम एक साथ मिलकर कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई जीतेंगे।’’

बयान के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने विश्वास जताया कि महीनेभर चलने वाले 'हर घर दस्तक' अभियान के अंत तक देश हर भारतीय का टीकाकरण कर लेगा।

मांडविया ने कहा, ‘‘टीकाकरण के जरिए कोविड-19 से प्रत्येक नागरिक की रक्षा करने के लिए भारत सरकार की दृढ़ राजनीतिक प्रतिबद्धता के कारण देशव्यापी टीकाकरण अभियान को कई उपलब्धियां हासिल करने में मदद मिली। देश ने 21 अक्टूबर को 100 करोड़ खुराक देने का गौरव हासिल किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने स्पष्ट आह्वान किया और तीन नवंबर को ‘हर घर दस्तक’ अभियान शुरू किया गया ताकि प्रत्येक दरवाजे को खटखटाया जाए और प्रत्येक घर तक पहुंचा जाए और कोविड-19 के खिलाफ प्रत्येक नागरिक को टीका लगाया जाए।’’

बयान में कहा गया है कि स्वास्थ्य देखभाल कर्मी देशभर में घर-घर जाकर पात्र लोगों को टीका लगा रहे हैं और उनका विशेष ध्यान उन जिलों पर है जहां 50 प्रतिशत से भी कम टीकाकरण हुआ है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि देश में टीकों की कोई कमी नहीं है और उन्होंने लोगों से टीके की दूसरी खुराक लेने और अपने परिवार तथा समुदाय में भी लोगों को दोनों खुराक लेने के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह