लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के नए मामलों से अधिक ठीक होने वालों की संख्या

By भाषा | Updated: September 20, 2021 14:16 IST

Open in App

ईटानगर, 20 सितंबर अरूणाचल प्रदेश में एक दिन में कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की संख्या संक्रमण के दैनिक नए मामलों से अधिक रही। 49 और लोग इस बीमारी से स्वस्थ हो गए, जबकि संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी।

पूर्वोत्तर राज्य में 10 नए मामले आने से कोविड-​​19 के कुल मामले बढ़कर 54,070 तक पहुंच गए।

उन्होंने बताया कि रविवार को 49 सहित कुल 53,377 लोग अब तक बीमारी से उबर चुके हैं।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ लोबसांग जम्पा ने कहा कि कोविड​​​​-19 मरीजों के ठीक होने की दर पिछले दिन के 98.64 प्रतिशत से मामूली रूप से बढ़कर 98.71 प्रतिशत हो गई।

वर्तमान में संक्रमण दर 0.57 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि सीमावर्ती राज्य में कोविड​​​​-19 से होने वाली मौत का आंकड़ा 271 रहा क्योंकि पिछले 24 घंटों में कोई नई मौत नहीं हुई।

अरुणाचल प्रदेश में वर्तमान में 422 कोविड-19 मरीज उपचाराधीन हैं।

जम्पा ने कहा कि कोविड​​​​-19 के लिए अब तक 11,15,795 नमूनों की जांच की गई है, जिसमें रविवार को हुईं 1,739 जांच शामिल हैं।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ दिमोंग पादुंग के अनुसार, राज्य में अब तक कुल 10,79,245 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा