लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना से उबरने वालों की संख्या बढ़ रही, मृतक संख्या कम हो रही: केंद्र सरकार

By भाषा | Updated: August 7, 2020 16:55 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे के भीतर 49,769 मरीज ठीक हुए और इसके साथ शुक्रवार को स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 13,78,105 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्दे15 जून को स्वस्थ होने वालों की दर 51.08 फीसदी थी जो सात अगस्त तक बढ़कर 67.98 फीसदी हो गई। कोविड-19 के कुल मामलों में से इलाज करवा रहे मरीजों की संख्या 46.06 फीसदी थी जो अब घटकर 29.96 फीसदी रह गई है।स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत में, स्वस्थ हो चुके तथा इलाज करवा रहे मरीजों की संख्या में 7.7 लाख का अंतर है, जो बढ़ रहा है।’’

नयी दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 के प्रबंधन को लेकर भारत ने ‘दो उल्लेखनीय उपलब्धियां’ हासिल की हैं। कोरोना वायरस के संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर लगातार बढ़ रही है और तीतथा संक्रमण से लोगों के मरने की दर वैश्विक औसत से बहुत नीचे बनी हुई है।

मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस के मरीजों की स्वस्थ होने की दर 67.98 फीसदी के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई है जबकि संक्रमण के कारण मरने की दर घटकर 2.05 फीसदी रह गई है।

मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे के भीतर 49,769 मरीज ठीक हुए और इसके साथ शुक्रवार को स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 13,78,105 हो गई। 15 जून को स्वस्थ होने वालों की दर 51.08 फीसदी थी जो सात अगस्त तक बढ़कर 67.98 फीसदी हो गई। कोविड-19 के कुल मामलों में से इलाज करवा रहे मरीजों की संख्या 46.06 फीसदी थी जो अब घटकर 29.96 फीसदी रह गई है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत में, स्वस्थ हो चुके तथा इलाज करवा रहे मरीजों की संख्या में 7.7 लाख का अंतर है, जो बढ़ रहा है।’’ उसने बताया कि बीमारी से उबरने वाले लोगों का दैनिक औसत (सात दिन का मुविंग एवरेज) बीते दो हफ्ते में 26,000 मामलों से बढ़कर 44,000 हो गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि केंद्र, राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा व्यापक पैमाने पर जांच, पृथक-वास के दौरान उचित देखभाल, प्रभावी उपचार आदि सतत प्रयासों के चलते उपचार करवा रहे मरीजों की संख्या में कमी आई है और स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ी है।

भारत में 24 घंटे के भीतर पहली बार कोविड-19 के 60,000 से अधिक मामले आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या शुक्रवार को 20 लाख के पार चली गई जबकि इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या भी 13.78 लाख पर पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

महज दो दिन पहले ही कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 19 लाख के पार पहुंची थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार एक दिन में कोविड-19 के 62,538 मामले आने से संक्रमण के कुल मामले 20,27,074 पर पहुंच गए। बीते 24 घंटे में 886 और लोगों के इस संक्रामक रोग से दम तोड़ने से मृतकों की कुल संख्या 41,585 पर पहुंच गई।

साथ ही इस दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर शुक्रवार को 13,78,105 हो गई यानी कि स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 67.98 प्रतिशत है। देश में अब भी 6,07,384 मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।  

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos