लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित लोगों की संख्या भारत में 82 हुई: सरकार

By भाषा | Updated: January 8, 2021 14:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जनवरी ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या भारत में 82 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित लोगों की संख्या छह जनवरी तक 73 थी।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘नोवेल कोरोना वायरस के सबसे पहले ब्रिटेन में पाए गए नए स्वरूप से पीड़ित लोगों की संख्या 82 है।’’

इससे पहले मंत्रालय ने बताया था कि वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित लोगों को पृथक-वास में अलग कमरे में रखा जा रहा है। उनके करीबी संपर्कों को भी पृथक-वास में रखा जा रहा है। उनके सहयात्रियों, परिजन और अन्य का पता लगाने का काम शुरु कर दिया गया है तथा अन्य नमूनों की जीनोम सिक्वेंसिग चल रही है।

ब्रिटेन में पाए गए कोरोना वायरस के नए स्वरूप से संक्रमण के मामले डेनमार्क, हॉलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन, फ्रांस, स्पेन, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, कनाडा, जापान, लेबनान और सिंगापुर में भी सामने आ चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल