लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित लोगों की संख्या भारत में 90 हुई

By भाषा | Updated: January 9, 2021 15:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जनवरी ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित लोगों की संख्या भारत में 90 से अधिक हो गई है। यह जानकारी शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दी।

इन 90 मामलों में वे 82 वे मामले भी शामिल हैं, जिनकी घोषणा मंत्रालय ने शुक्रवार तक की थी।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘पहली बार ब्रिटेन में सामने आए कोरोना वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित कुल लोगों की संख्या अब 90 हो गई है।’’

मंत्रालय ने पहले जानकारी दी थी कि संबंधित राज्य सरकारों ने इन सभी लोगों को कोरोना वायरस के लिए निर्दिष्ट अस्पतालों में पृथक-वास में रखा है।

मंत्रालय ने बताया था कि उनके संपर्क में आए लोगों को भी पृथक-वास में रखा गया है। ऐसे लोगों के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों, परिवार के लोगों और अन्य का पता लगाने की व्यापक पहल शुरू की गई है, साथ ही जीनोम सीक्वेंसिंग भी किया जा रहा है।

स्थिति पर नजर रखी जा रही है और ज्यादा निगरानी, कंटेनमेंट, जांच और नमूनों को निर्दिष्ट प्रयोगशालाओं तक भेजने के लिए राज्यों को नियमित सलाह दी जा रही है।

ब्रिटेन में पाया गया कोरोना वायरस का नया स्वरूप डेनमार्क, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन, फ्रांस, स्पेन, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, कनाडा, जापान, लेबनान और सिंगापुर सहित कई देशों में मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू