लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन से आए नए कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 96 पहुंची : सरकार

By भाषा | Updated: January 11, 2021 16:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जनवरी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि ब्रिटेन से आए सार्स-सीओवी-2 के नए स्वरुप से भारत में अभी तक 96 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

शनिवार तक 90 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘कोविड-19 के म्यूटेंट ब्रिटिश स्वरुप से अभी तक 96 लोग संक्रमित हुए हैं।’’

उसने पहले बताया था कि इन सभी लोगों को संबंधित राज्य सरकारों के तय केन्द्रों में अलग अलग कमरों में पृथक रखा गया है।

मंत्रालय ने बताया कि उनके निकट संपर्क में आए लोगों को पृथक-वास में रखा गया है। संपर्क में आने वालों, साथ में यात्रा करने वालों और परिवार के सदस्यों सहित अन्य लोगों का पता लगाा जा रहा है।

उसने कहा कि अन्य नमूनों की अभी जांच की जा रही है।

स्थिति की निगरानी की जा रही है और राज्यों को चौकसी बढ़ाने, नियंत्रण में रखने, नमूनों की जांच करने और नमूनों को आईएनएसएसीओजी भेजने की सलाह दी जा रही है।

ब्रिटेन से आए कोविड-19 के इस नए स्वरुप से अभी तक डेनमार्क, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडल, फ्रांस, स्पेन, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, कनाडा, जापान, लेबनान और सिंगापुर में लोगों के संक्रमित होने की सूचना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां