लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1.28 लाख के पार, अभी तक 3777 मौतें

By भाषा | Updated: July 25, 2020 05:21 IST

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार शाम जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 32 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा 3,947 नए मामले 23 जून को आए थे। भारत में 24 जुलाई की रात 10:30 बजे तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 13 लाख 35 हजार 406 हो गई है। राहत की बात यह है कि 21 जुलाई के बाद से हर दिन 25 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं।

नयी दिल्लीदिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,025 नए मामले सामने आने के साथ ही शहर में अभी तक 1.28 लाख से ज्यादा लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। वहीं शहर में संक्रमण से अभी तक 3,777 लोगों की मौत हुई है।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार शाम जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 32 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। शहर में शुक्रवार को 13,681 लोग उपचाराधीन थे, जो बृहस्पतिवार की संख्या 14,554 से कम है।

अभी तक दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा 3,947 नए मामले 23 जून को आए थे। 

इसके साथ ही भारत में कोरोनावायरस के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। www.covid19india.org के मुताबिक, 24 जुलाई की रात 10:30 बजे तक देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 13 लाख 35 हजार 406 हो गई है। हालांकि, एक राहत की बात यह है कि 21 जुलाई से हर दिन 25 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं।

बता दें कि www.covid19india.org के मुताबिक, 21 जुलाई को देश भर में कोरोना के 27589 मरीज ठीक हुए। 22 जुलाई को यहां आंकड़ा 30 हजार को पार कर 31875 हो गया। वहीं, 23 जुलाई को 33326 लोग रिकवर हुए। 24 जुलाई को भी रात 10:30 बजे तक 31 हजार 235 लोगों ने कोरोना को मात दे दी थी। इसका मतलब है कि पिछले 3 दिन में ही देश में कोरोना के खिलाफ जंग जीतने वालों की संख्या एक लाख से ज्यादा हो गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीइंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह